नूरपुर हादसे में मारे गए नन्हें मासूमों की याद में बनाएंगे स्मारक : वीरभद्र सिंह

नूरपुर : नूरपुर हादसे से पूरा प्रदेश गमगीन है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नूरपुर हादसे का शिकार हुए मासूम बच्चों के परिजनों से मिलने के लिए शुक्रवार को उनके घर पहुंचे, वहीं उन्होंने पठानकोट स्थित अमनदीप अस्पताल में घायलों का भी हाल जाना। वीरभद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया, उसके बाद वह सीधे खवाड़ा गांव में मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके घर गए। वीरभद्र ने कहा कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।

इस दौरान वीरभद्र सिंह ने नूरपुर विश्राम गृह में एक प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि वह इस हादसे से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि हादसे का शिकार हुए मासूमों की याद में उनके गांव खवाड़ा में एक स्मारक बनाया जाएगा। इसमें वीरभद्र सिंह, उनके सुपुत्र, विधायक व पूर्व विधायक योगदान देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य व्यक्ति भी इसमें योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जो भी कार्य किया वह अच्छा किया है। वह इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहते हैं।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *