- डॉ. प्रेम प्रकाश वर्मा मुख्य सलाहकार नियुक्त
शिमला : हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं संघ (हिपासा) प्रथम श्रेणी, राजपत्रित अधिकारी की शिमला कार्यकारणी के चुनाव आज शिमला में परियोजना निदेशक (आत्मा), शिमला डॉ. आर्यदीप राठौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। जिसमें डॉ. कृष्ण कुमार सिंह प्रधान, डॉ. सुनील पटियाल उपप्रधान, डॉ. अशोक राठौर सचिव, डॉ. मुनीष सूद वित सचिव, डॉ. गौरव शर्मा संयुक्त वित सचिव, डॉ. संजीव चौधरी प्रेस सचिव, डॉ. रीटा शर्मा, डॉ. पुष्पा वर्मा और डॉ. नितिन शर्मा को संयुक्त सचिव संगठन चुना गया। डॉ. प्रेम प्रकाश वर्मा (कृषि उप निदेशक, शिमला) को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान कृष्ण कुमार सिंह ने कृषि विभाग के सभी अधिकारियों का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने हिपासा, शिमला के सभी सदस्यों को आहवान किया कि कृषि विभाग में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी किसानों तक सही ढंग से पहुंचाए व प्रदेश की अर्थिकी को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करें। नई कार्यकारणी ने हिपासा के सभी मुदों को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।