कांगड़ा : 23 बच्चों की मौत, राज्यपाल व सीएम ने बस दुर्घटना पर जताया गहरा शोक

  • मंत्री किशन कपूर, विधायक राकेश पठानिया व डीसी सन्दीप कुमार राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए पहुंचे दुर्घटना स्थल  

ताजा अपडेट: कांगड़ा : राज्यपाल आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार सायं कांगड़ा जिले के नूरपुर के समीप मलकवाल में एक स्कूल बस दुर्घटना में राज्य मुख्यालय पर प्राप्त अंतिम सूचना के अनुसार 23 स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि यह एक दुःखद् घटना है, जिसमें मासूम स्कूली बच्चों की जानें गई हैं। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वह इस दुघर्टना से बेहद दुःखी हैं, जिसमें वज़ीर सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल नूरपुर के 23 बच्चों तथा तीन अन्यों ने अपनी बहुमूल्य जानें गंवाई हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शान्ति की प्रार्थना की है।

उन्होंने घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टाण्डा प्रशासन को घायल बच्चों के उपचार के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतक बच्चों के परिवारों को हर सम्भव सहायता प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मैजिस्ट्रीयल जॉच को आदेश किए गए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए विधायक राकेश पठानिया तथा कांगड़ा के उपायुक्त सन्दीप कुमार सहित दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।  परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर तथा मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यों ने भी बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *