CBSE पेपर लीक मामला: हिमाचल से तीन लोग गिरफ्तार

CBSE पेपर लीक मामला: हिमाचल से तीन लोग गिरफ्तार

शिमला: हाल ही में CBSE के पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिमाचल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपियों को ऊना से गिरफ्तार किया गया।  बताया जा रहा है कि यह ऊना स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के कर्मचारी हैं। जिनमें से एक पीजीटी कॉमर्स, दूसरा क्लर्क व तीसरा आरोपी चपरासी के पद पर कार्यरतहैं। दिल्ली पुलिस की दो टीमों ने आधी रात को छापेमारी कर आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। वहीं हैरान कर देने वाली बात तो  यह है कि इस कार्रवाई की स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई के बाद पुलिस हेडक्वार्टर को इसकी सूचना दी जिसके बाद ऊना स्थित एसपी कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी गई। बीते दिनों दसवीं और बारहवीं के गणित तथा अर्थशास्त्र के पेपर लीक होने के बाद इसे दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *