आत्मनिर्भर भारत पैकेज से कृषि संबद्ध क्षेत्र को मिली नई गति : अनुराग

अनुराग ठाकुर बने हिमाचल हॉकी के नए प्रदेशाध्यक्ष

ऊना :  ऊना में हुए हॉकी हिमाचल के चुनावों में सांसद अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से हॉकी हिमाचल का अध्यक्ष चुना गया है। जहां पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स हॉकी हिमाचल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाले हुए थीं वहीं अब ऊना में हुए हॉकी हिमाचल के चुनावों में सांसद अनुराग ठाकुर को चुने जाने पर  अनुराग हॉकी हिमाचल की कमान संभालेंगे । जिला खेल अधिकारी एम.पी. भराड़िया की देखरेख में हुए हॉकी हिमाचल के चुनाव में रमेश पठानिया को महासचिव और राजा सिंह मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

अनुराग ने कहा कि हॉकी को ग्रामीण स्तर तक लेकर जाया जाएगा वहीँ शिलारू और ऊना की तर्ज पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी एस्ट्रोटर्फ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही सत्ती को हॉकी इंडिया का पैटर्न बनाया गया। वहीं राजेश भंडारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. राजेश शर्मा, सुमन पूरी, राजेश ठाकुर और सुमन कपिल को उपाध्यक्ष, ऊषा बारोवालिया और सुनीता ठाकुर को सह सचिव चुना गया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *