गारबेज कलेक्शन की फीस दरों में बढ़ोतरी वापस लेगा नगर निगम

शिमला : नगर निगम की आज मासिक बैठक हुई। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि गारबेज कलेक्शन फीस की दरों में की गई पांच से दस गुणा तक बढ़ोतरी को नगर निगम वापस लेगा। फीस में अधिक बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों ने हाउस के भीतर नारेबाजी की। कांग्रेसी पार्षदों के विरोध के बाद अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया कर बढ़ी हुई दरों के पुनर्निर्धारण का फैसला लिया गया। अब नगर निगम फिर से गारबेज कलेक्शन फीस की नई दरें निर्धारित करेगा।

वहीं नगर निगम आयुक्त रोहित जम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों पर गारबेज कलेक्शन की दरें बढ़ाने के लिए कमेटी गठित की गई थी। कमेटी की सिफारिशों पर हाउस की अनुमति से दरें बढ़ाई गई हैं। अगर निगम के दो तिहाई पार्षद लिखित में यह देने के लिए तैयार हैं कि बढ़ी हुई दरों में कटौती होनी चाहिए तो इस पर चर्चा की जा सकती है। इसके बाद आयुक्त ने पार्षदों की लिखित स्वीकृति के तौर पर हस्ताक्षर करवाने के आदेश दिए। अब नगर निगम नए सिरे से दरें निर्धारित करेगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *