सभी संगठनात्मक जिलों में अधिवक्ताओं की जिम्मेवारियों तय

प्रदेश भाजपा में नई नियुक्तियां…..

शिमला: भाजपा ने कुछ प्रदेश पदाधिकारियों की सरकारी पदों पर नियुक्ति के पश्चात उनके स्थान पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी सतपाल सिंह सत्ती ने आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति के मध्यम से दी। जो निम्न प्रकार से हैः-

प्रदेश उपाध्यक्ष : सरवीण चौधरी के सरकार में (शहरी विकास मंत्री) बनने के पश्चात उनके स्थान पर विधायक नरेन्द्र बरागटा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह विपिन परमार  के (स्वास्थ्य मंत्री) बनने के बाद उनके स्थान पर विधायक सुखराम चौधरी तथा रणधीर शर्मा के पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनने के पश्चात उनके स्थान पर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश सचिव:- हंसराज के विधान सभा उपाध्यक्ष बनने के पश्चात उनके स्थान पर विधायक विनोद कुमार (नाचन) को प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसी तरह डेजी ठाकुर के महिला आयोग की अध्यक्षा बनने के बाद उनकी जगह शशिबाला (रोहडू) तथा प्रवीण शर्मा (मण्डी) के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने के बाद उनके स्थान पर विनोद महाजन (डलहौजी) को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रदेश प्रवक्ता:- विक्रम ठाकुर के सरकार में (उद्योग मंत्री) बनने के पश्चात उनकी जगह प्रो. राम कुमार (हरोली), गोविन्द ठाकुर (परिवहन मंत्री) बनने के पश्चात उनके स्थान पर  शशिदत शर्मा (चौपाल) तथा हिमांशू मिश्रा के (अतिरिक्त महाधिवक्ता) बनने के पश्चात उनके स्थान पर पूर्व विधायक श्री बलदेव तोमर को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

सह मीडिया प्रमुख:- शशिदत (चौपाल) के प्रदेश प्रवक्ता बनने के पश्चात उनके स्थान पर रवि मैहता (शिमला ग्रामीण) को शिमला संसदीय क्षेत्र का सह-मीडिया प्रमुख बनाया गया है।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *