पूर्व सरकार द्वारा की गई अधिकतर घोषणाएं बिना बजट प्रावधान के : सीएम

  • भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेंस नीति के साथ काम कर रही सरकारः मुख्यमंत्री

 शिमला: राज्य के लोगों की वर्तमान राज्य सरकार से बहुत अपेक्षाएं हैं, इसलिए सरकार का उत्तरदायित्व कई गुणा बढ़ गया है। मुख्यमंत्री ने आज जिला ऊना में दौलतपुर चौक पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता सम्भालते ही समाज के प्रत्येक भाग तथा प्रत्येक क्षेत्र के कल्याण तथा विकास के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों को उत्तरादायी, जवाबदेह तथा भ्रष्टाचारमुक्त शासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वेष की भावना से कार्य नहीं करेगी, लेकिन भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर नहीं सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले ही निर्णय में हजारों वृद्ध व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा अन्तिम छः महीनों में लिए गए सभी निर्णयों की समीक्षा करने का भी निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा निरर्थक व्यय करने के कारण आज राज्य पर 46,500 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा वर्तमान सरकार के तीन महीने के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड मांगना आश्चर्यजनक है। यदि वर्तमान राज्य सरकार पूर्व सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड मांगती है तो विपक्ष भारी संकट में पड़ सकता है।  उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा की गई अधिकतर घोषणाएं बिना किसी बजट प्रावधान से की गई थी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *