मोसुल के बाद अब तीन हिमाचली युवक नाइजीरिया में बनाए गए बंधक

शिमला: इराक में चार हिमाचलियों की हत्या के बाद अब प्रदेश के 3 युवकों को नाइजीरिया में बंधक बनाने की सूचना है। यह तीनों युवक हिमाचल के कांगड़ा से हैं। जानकारी अनुसार नाइजीरिया में एक शिप को हाईजैक कर लिया गया है। जिसमें सुशील कुमार, अजय कुमार और पंकज कुमार नाम के ये युवक फंस गए हैं। नगरोटा सूरियां के सुशील मर्चेंट नेवी में हैं।

सुशील बीते 13 साल से अलग-अलग कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि इन सभी को एक जंगल में बंधक बना कर रखा गया है। लुटेरे इनकी जान की एवज में 20 लाख रुपयों की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि सुशील की उनसे 31 जनवरी 2018 को फोन पर बात हुई थी। इसके बाद 7 मार्च को उसके घर पर एक सेटेलाइट कॉल आई, जिसमें सुशील ने अपना घटनाक्रम घरवालों को बताया। इस कॉल के 3 दिन बाद फिर से उसने घर पर फोन किया, जिसमें 11 मिलियन नायरा यानी 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने की बात कही। सुशील के परिजनों ने प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग की है कि उन्हें छुड़वाने में मदद की जाए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *