शिमला के समीप बनुटी के पास कार हादसा, 4 की मौत व 4 घायल, कार में सवार 8 यात्रियों में तीन स्कूली बच्चे भी शामिल

कार में सवार 8 यात्रियों में तीन स्कूली बच्चे भी शामिल

कार में सवार 8 यात्रियों में तीन स्कूली बच्चे भी शामिल

शिमला: शिमला के बनुटी के समीप एक भयानक कार हादसा होने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसारशिमला से करीब 22 किलोमीटर दूर  बनूटी-शारडा सड़क पर कायना के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे की वजह कार की ओवरलोडिंग बताई जा रही है।

कार में तीन स्कूली छात्रों समेत आठ लोग सवार थे। हादसे में शिकार हुए लोग पाहल पंचायत के पगैली, कड़येची और नेरी पंचायत के चेवला गांव के थे। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में शामिल कार चालक देवेंद्र कुमार (30) पुत्र चेत राम गांव चेवला, गायत्री (32) पत्नी कुबेर गांव कड़येची,  हेमंत (5) पुत्र सुनील  गांव पगैली , पूनम (28) पत्नी सुनील गांव पगैली की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि चुन्नी लाल  (45)  पुत्र वेद राम गांव चेवला,  सचिन (5) पुत्र कुबेर गांव कड़येची, काव्या (5) पुत्री संतोश गांव चेवला और नरवदा (28) पत्नि संतोश गांव चेवला के घायलों को चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है।

बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे कार 200 मीटर खाई में जा गिरी। कार में सवार 8 यात्रियों में तीन स्कूली बच्चे भी शामिल थे ।हादसे में शामिल चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक आल्टो चालक बनूटी से अपने गांव चेवला की ओर जा रहा था। रास्ते में तीन महिलाएं बच्चों को स्कूल में छुट्टी होने के बाद उन्हें स्कूल से घर ले जा रही थी। तीनों बच्चे आस्था पब्लिक स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ते थे। महिलाएं बच्चों को लेकर स्कूल से बस में सवार हुई और गांव के लिए जाने वाले लिंक रोड के पास पहुंचने पर वह बस से उतर गईं। लिंक रोड पर पैदल चलते समय देवेंद्र को कार में आते देखकर महिलाओं ने उससे घर जाने के लिए दीदो घाटी के पास लिफ्ट मांगी और चालक ने उन्हें कार में बिठा लिया। कुछ दूर कायना के पास पहुंचते ही कार गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही जतोग पुलिस और 108 मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने कार में सवार सभी घायलों को सड़क तक पहुंचाया। उपचार के लिए 108 में घायलों को इंदिरा गांधी अस्पताल लाया गया जहां पर चार लोगों की मौत हो गई।

  • सीएम ने क्याणा में कार दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु पर जताया शोक
  • घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के क्याणा में कार दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भगवान से दिंवगत आत्माओं की शान्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को इन्दिरा गांधी मैडिकल कॉलेज अस्पताल शिमला में दखिल चार व्यक्तियों के बेहतर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। जिला शिमला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 10 हजार रुपये प्रति परिवार तथा घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *