राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 18 मार्च को शुरू हो रहे विक्रमी संवत् 2075, हिन्दू नव वर्ष की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि नव वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व यश की अभिवृद्धि करे तथा हिमाचल प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि नवसंवत्सर प्रत्येक दिन को सुदिनता और श्रेष्ठता प्रदान करते हुए प्रदेशवासियों को स्वस्थ और आनन्दपूर्ण दीर्घायु प्रदान करे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में प्रदेश के लोगों के नव वर्ष पर उनके खुशहाल, समृद्ध व उल्लासपूर्ण जीवन की कामना की है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2018 में उन्नति व विकास की नई उंचाईयां को छुएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *