शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने ‘हिसाब दें सांसद, जवाब दें सांसद’ अभियान को विधानसभा स्तर पर शुरू कर दिया है। प्रदेश भर में चलने वाले अभियान का आगाज ऊना जिले की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से किया गया। कुटलैहड़ के गांव डंगोली में आयोजित ‘हिसाब दें सांसद, जवाब दें सांसद’ अभियान में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।
इस दौरान सुक्खू ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से भाजपा का कब्जा है और सांसद क्षेत्र का विकास करवाने में नाकाम रहे है।