कल पीटरहॉफ में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह : हंसराज शर्मा

कल पीटरहॉफ में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह : हंसराज शर्मा

  • मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि : हंसराज शर्मा
  • मुख्यमंत्री महिला विकास प्रोत्साहन योजना के लिए कला संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित 
  • समकेतिक बाल विकास सेवाओं के अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगें राज्य स्तरीय पुरस्कार
  • इस दौरान लगाई जाएंगी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों, विभिन्न विभागों की योजनाओं व क्रिया-कलापों संबंधी प्रदर्शनियां
  • महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
  • समारोह में राज्य के विभिन्न भागों से महिलाएं सम्मिलित होंगी
  • समस्त हितधारकों से समारोह में भाग लेने की अपील
मुख्यमंत्री महिला विकास प्रोत्साहन योजना के लिए कला संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री महिला विकास प्रोत्साहन योजना के लिए कला संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित

शिमला: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का राज्य स्तरीय समारोह शिमला के होटल पीटरहॉफ में 8 मार्च को प्रातः 9.30 बजे आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग हंस राज शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि चौड़ा मैदान स्थित होटल पीटरहाफ में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर महिला विकास प्रोत्साहन योजना के लिए कला संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेंगे। समकेतिक बाल विकास सेवाओं के अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगें। इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों, विभिन्न विभागों की योजनाओं व क्रिया-कलापों संबंधी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य, जिला व ब्लाक स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं, नीतियों व अन्य गतिविधियों के बारे में जनमानस को अवगत करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समारोह में राज्य के विभिन्न भागों से महिलाएं सम्मिलित होंगी। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समस्त हितधारकों से समारोह में भाग लेने की अपील की गई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *