आरएसएस के हितों के लिए धारा 118 में सरलीकरण करना चाहती है जयराम सरकार : कांग्रेस

शिमला: कांग्रेस पार्टी द्वारा सांसदों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान से बीजेपी सांसद और इनके अन्य नेता तिलमिला गए हैं और वे जवाब देने से बच रहे हैं। यह बात आज प्रदेश कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने सवाल उठाया कि वे जवाब देने से क्यों बच रहे हैं।

वहीं प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस के लोगों के हितों में हिमाचल प्रदेश भू-सुधार अधिनियम 1972 की Section 118 में छेड़छाड़ करने जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में सत्तासीन होते ही भाजपा  ने Section 118 में संशोधन का मामला उठाया है। कांग्रेस ने कहा कि इस धारा में संशोधन को लेकर सरकार जल्दबाजी में है और वह इसकी विधानसभा के बाहर और भीतर विरोध करेगी।

नरेश चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि सीएम जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि वे इस धारा का सरलीकरण करना चाहते हैं, इस पर चौहान ने पूछा कि सरलीकरण की मंशा क्या है, यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना होगा कि किसके लिए सरलीकरण किया जा रहा है। साथ ही यह भी इससे किसको दिक्कत हो रही है। उनका आरोप है कि यह सरलीकरण आरएसएस से जुड़े दूसरे प्रदेश के लोगों को लाभ देने के लिए किया जा रहा है। चौहान ने कहा कि Section 118 के साथ प्रदेश के 70 लाख लोगों का हित जुड़ा है इसलिए सरकार को इस पर सारी स्थिति को खुद स्पष्ट करना चाहिए। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद किसान हैं और उन्हें इसका सरलीकरण करने से पहले उन छोटे-छोटे किसानों के बारे में सोचना चाहिए, जिनकी जमीनों पर दूसरे राज्यों के धनवान लोग नजरें गड़ाए हैं।

वहीं चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि फरवरी में चलाए गए अभियान के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष खुद हर ब्लाक में जाएंगे और यह अभियान आगे बढ़ाएंगे। इसकी शुरुआत 11 मार्च को ऊना जिले के कुटलैहड़ ब्लॉक से होगी, इसके बाद यह सिलसिला आगे बढ़ेगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *