शिक्षकों के तबादले को निष्पक्ष और पारदर्शी नीति बनाए सरकार: हाईकोर्ट

हाईकोर्ट ने 25 जजों को किया इधर से उधर

शिमला:  हाईकोर्ट ने बड़े स्तर पर लोअर कोर्टों में फेरबदल करते हुए 25 सिविल जजों को इधर से उधर किया है। आज किए गए तबादलों के तहत सीनियर सिविल जज पंकज को रामपुर से रोहड़ू भेजा गया है जबकि उनके स्थान पर सीनियर सिविल जज रमनीक शर्मा को रोहड़ू से रामपुर भेजा गया है। वहीं इस संबंध में कोर्ट ने सिविल जजों के तबादला आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जिन judges का ट्रांसफर हुआ है उन्हें 12 मार्च तक नए स्थान पर पदभार ग्रहण करना होगा।

हाईकोर्ट में लीव एंड ट्रेनिंग रिजर्व सीनियर सिविल जज शीतल शर्मा को देहरा, सीनियर सिविल जज बसंत लाल वर्मा को सरकाघाट से विधिक सेवा प्राधिकरण नाहन में सचिव लगाया गया है। उधर सीनियर सिविल जज ठियोग हरमेश कुमार को सरकाघाट, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन-सिरमौर सिद्धार्थ सरपाल को शिमला (दो) भेजा गया है। कुल्लू-लाहौल-स्पीति विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित बंसल को सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन, सीनियर सिविल जज देहरा सूर्य प्रकाश को ठियोग, सीनियर सिविल जज शिमला (एक) अमरदीप सिंह को मंडी, सिविल जज नालागढ़ दिव्या ज्योति पटियाल को सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर, सिविल जज ज्वाली निखिल अग्रवाल को सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर भेजा गया है।

इसके अलावा सिविल जज कसौली हकीकत को सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू-लाहौल-स्पीति, सिविल जज शिमला (तीन) अक्षी शर्मा को सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर, सिविल जज नाहन मनीषा गोयल को शिमला (तीन) ट्रांसफर किया है। उधर सिविल जज इंदौरा निरंजन सिंह को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट मंडी-कुल्लू, सिविल जज कंडाघाट गीतिका कपिला को नाहन, सिविल जज अर्की विशाल कौंडल को इंदौरा, सिविल जज लीव एंड ट्रेनिंग रिजर्व हाईकोर्ट अनीता शर्मा को ज्वाली, मोबाइल ट्रैफिकमजिस्ट्रेट कुल्लू-मंडी जितेंद्र कुमार को नालागढ़, सिविल जज शिमला (दो) दीपाली गंभीर को शिमला (चार), सिविल जज ऊना (चार) आर मिहुल शर्मा को ऊना (तीन), सिविल जज लीव एंड ट्रेनिंग रिजर्व हाईकोर्ट दीपिका नेगी को पालमपुर, सिविल जज ऊना (तीन) विभूति बहुगुणा को कंडाघाट और सिविल जज शिमला (आठ) वत्सला चौधरी को शिमला (सात) में नियुक्ति दी गई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *