नगर निगम धर्मशाला ने पेश किया 95 करोड़ का बजट, अब देनी होगी एंट्री फीस

नगर निगम धर्मशाला ने पेश किया 95 करोड़ का बजट, अब देनी होगी एंट्री फीस

  • शौचालय बनाने के लिए अब मिलेंगे 12 हजार रुपए

धर्मशाला: नगर निगम धर्मशाला ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए अपना बजट आज पेश किया। निगम का यह दूसरा सालाना बजट था। निगम ने इस बार 95.11 करोड़ रुपये का बजट पास किया। पिछले साल के मुकाबले इस बार का बजट 41.89 करोड़ रुपए कम है। वहीं इस बजट में धर्मशाला की जनता पर नया टैक्स नहीं लगाया गया। हालांकि निगम ने आय बढ़ाने के लिए बाहर से आने वाले छोटे वाहनों पर 60 रुपए औऱ बड़े वाहनो पर 120 रुपए टैक्स लगाने का फैसला लिया है। बजट में निगम आय के स्त्रोतों को बढ़ाने पर केंद्रित है। बकाया हॉउस टैक्स, दुकानों का किराया बसूलने को भी तरज़ीह दी गई है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए 5 हजार 333 के बजाय अब 12 हजार रुपए मिलेंगे। साथ ही सभी प्रमाण पत्र ऑनलाइन मिलेंगे। इसके अलावा, निगम अपने पैसों पर दाड़ी मेला निगम का आयोजन करेगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *