शिमला : प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन, शहरी विकास, टीसीपी) तरुण कपूर को युवा सेवाएं और खेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर अधिसूचना भी जारी कर दी है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। वह इस पद से प्रधान सचिव संजय गुप्ता को रिलीव करेंगे। उधर, सरकार ने सचिवालय सेवाओं के अधिकारी अवर सचिव (जीएडी और एसडब्ल्यूडी) रितु राज को अब अवर सचिव (लोक निर्माण और डीएसडब्ल्यू) लगाया है। उधर इसी सेवा के अधिकारी उप सचिव (गृह) वेद प्रकाश को उप सचिव (जीएडी) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।