शिमला: आगामी 12 फरवरी से प्रदेश में भारी बर्फबारी हो सकती है। हालांकि प्रदेश में कल से फरवरी से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश की ओर रुख कर लिया है। जिसके चलते प्रदेश में नौ फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का असर लंबे समय तक रहने वाला है। जिसके चलते हिमाचल को जल्द सूखे से निजात मिलेगी और प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश व पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।