मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख का अशंदान
शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 51 लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिये बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि गरीब व जरूरतमन्द लोगों की मदद के लिये सहायक होगी। हि.प्र. राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के सदस्य सचिव विनीत कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।