अखरोट में है कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता

अखरोट खाने के फायदे और नुकसान….

  • अखरोट के फायदे : नियमित सेवन लाभकारी

अखरोट के फायदे : नियमित सेवन लाभकारी

अखरोट के फायदे : नियमित सेवन लाभकारी

अखरोट में जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसमें कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। सुखद लम्‍बे जीवन के लिए अखरोट का सेवन अच्‍छा रहता है। इसके नियमित सेवन से जीवनकाल बढ़ता है और जीवन ऊर्जा से भरपूर रहता है। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे अखरोट खाना पसंद न हों। जिसे अखरोट खाना पसंद न हों, उसे इसके लाभदायक गुणों के बारे में पता नहीं होगा। इसके दैनिक सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारियों से लड़ने की भी क्षमता शरीर में पैदा हो जाती है। साथ ही साथ मेटाबोलिज्‍म भी दुरूस्‍त रहता है। इसे प्रतिदिन खाने से ऊर्जा का स्‍तर भी बना रहता है। कई लोग तो अखरोट को ‘ब्रेन फूड’ कहते हैं, उनका मानना है कि इसके सेवन से उनके दिमाग को ऊर्जा मिलती है। याद्दाश्‍त कम होने की स्थिति में भी अखरोट का सेवन लाभकारी होता है। जानकर आपको आश्‍चर्य तो हो ही रहा होगा, लेकिन यह बात सच है कि अखरोट के सेवन से शरीर को रिलैक्‍स मिल जाता है और अच्‍छी नींद आती है।

  • अखरोट के सेवन से शरीर का वजन घटाने में सहायता मिलती है। जो लड़कियां या लड़के अपना वजन घटाना चाहते हैं उन्हें नियमित रूप से अखरोट का सेवन करना चाहिए।

  • अखरोट का सेवन करने से दिल दुरूस्‍त रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते हैं जो दिल को दुरूस्‍त बनाएं रखते हैं।

  • अगर आप मधुमेह से ग्रसित है तो अखरोट का सेवन लाभकारी होता है। नियमित रूप से सेवन करने से आप मधुमेह से बच भी सकते हैं। अखरोट से डायबटीज में आराम मिलता है।

  • अखरोट में भरपूर मात्रा में विटामिन ई होने ही वजह से यह दिमाग को शॉर्प और हेल्‍दी बनाएं रखता है।

    अखरोट के फायदे : नियमित सेवन लाभकारी

    अखरोट के फायदे : नियमित सेवन लाभकारी

  • अखरोट का सेवन, पेट के कैंसर की जटिलताओं में लाभकारी होता है। इसके सेवन से होने वाली पीड़ा में कमी आती है और कमजोरी भी नहीं आती है।

  • गर्भवती महिलाओं के शरीर के लिए अखरोट का सेवन सबसे ज्‍यादा लाभप्रद होता है। इसके सेवन से भ्रूण में पलने वाले बच्‍चे को एलर्जी नहीं होती है और उसकी ग्रोथ के लिए आवश्‍यक तत्‍व भी मिल जाते हैं।

  • हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चला है कि अखरोट के सेवन से तनाव का स्‍तर घट जाता है। इसके सेवन से ब्‍लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा मिलती रहती है।

  • बुढ़ापे में होने वाली अल्ज़ाइमर्स जैसी बीमारी के रोकथाम के लिए भी अखरोट का नियमित सेवन लाभकारी होता है। अखरोट को एक गिलास दूध के साथ सेवन करने से इसका फायदा ज्यादा होता है। अखरोट की गिरी 25 ग्राम की मात्रा में भोजन के साथ लगातार तीन मास तक खाने से मस्तिष्क की दुर्बलता नष्ट होती है।

  • अखरोट के सेवन से दिल दुरुस्त रहता है और हृदय रोगों की संभावनाएं भी कम होती है। अखरोट के सेवन से तनाव का स्तर कम रहता है।

  • अखरोट की गिरी को एक्जिमा वाले स्थान पर लगाएं करीब 1 महीने में एक्जिमा ठीक हो जाएगा।

  • 8 अखरोट की गिरी, 4 बादाम गिरी और 8-10 मुनका प्रतिदिन सुबह खाएं और इसके पश्चात दूध पीएं। इसके रोजाना सेवन से वृद्धों में भी ताकत आती है।

  • कुछ दिन शाम को बच्चों को दो अखरोट खिलाकर ऊपर से दूध पिलाएं इससे पेट में रहे कृमि बाहर निकल जाएंगे।

  • जिनको पेट में मरोड़ आती है एक अखरोट को पीसकर उसका लेप नाभि पर करें, मरोड़ आना बंद हो जाएगी।

  • अखरोट को छिल्के सहित कूटकर छान लें। 1 चम्मच सुबह शाम लें और ऊपर से ठंडा पानी पिएं, कुछ दिनों में पथरी निकल जाएगी।

  • जिन बच्चों को रात में बिस्तर पर पेशाब करने की आदत हो उनके लिए दो अखरोट और करीब 20 किशमिश रात को खिलाएं। ऐसा करीब 20 से 25 दिन करें यह आदत छूट जाएगी।

  • अगर फुंसियां अधिक निकलती हो तो साल भर नित्य 5 अखरोट खाने से धीरे-धीरे फुंसिया निकलना बंद हो जाएगी।

  • अखरोट खाते रहने से धीरे-धीरे सफेद दाग भी चले जाते हैं क्योंकि अखरोट में एक ऐसा तत्व होता है कि उसके जड़ों के पास की मिट्टी भी काली हो जाती है।

  • शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसीलिए अगर आप वेजिटेरियन है तो इसे रोजाना खाना शुरू करें।

  • अखरोट के सेवन से वजन घटाने में भी सहायता मिलती है। फाइबर की मात्रा अधिक होने से भूख पर नियंत्रण रहता है। जो व्यक्ति अपना वजन घटाना चाहते हैं उन्हें नित्य अखरोट का सेवन करना चाहिए।

  • टाइप टू डायबिटीज के मरीजों में अखरोट का सेवन लाभकारी होता है।

  • अखरोट में एंटी कैंसर तत्व पाए जाते हैं जिससे कई प्रकार के कैंसर से बचाव होता है।

  • अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या हो रही हो तो कुछ अखरोट रोजाना रात को दूध के साथ खाने की आदत डाल लें। धीरे-धीरे यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

त्वचा को हेल्थी और ग्लोइंग बनाए रखता है अखरोट का सेवन

  • रोजाना अखरोट का सेवन आपकी त्वचा को हेल्थी और ग्लोइंग बनाए रखता है। इससे त्वचा लंबे समय तक जवां रहती है, इसीलिए कई सौंदर्य उत्पादक में अखरोट का इस्तेमाल किया जाता है।

  • अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो चार अखरोट,  दो चम्मच ओटमील, एक चम्मच शहद और एक चम्मच मलाई का पेस्ट बना लें, इसमें थोड़ा जैतून का तेल मिलाकर इस फेस पैक को करीब 30 मिनट चेहरे पर लगाएं। त्वचा पर ग्लो आ जाएगा।

  • चेहरे की डेड स्किन और गंदगी हटाने के लिए वालनट स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसके लिए दो चम्मच अखरोट पाउडर एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं इसे चेहरे पर 2 से 3:00 मिनट तक रगड़े और फिर कुछ देर रहने दें। तत्पश्चात ठंडे पानी से धो लें इससे त्वचा की रूखी और बेजान डेड स्किन निकलकर त्वचा मुलायम और चमकदार हो जाएगी।walnut-in-shell-001

  • अखरोट में जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसके तेल से बालों की नियमित मालिश करने से बाल घने मजबूत और सुंदर हो जाएंगे।

अखरोट खाने के नुक़सान

  • अगर आपको नट्स खाने से एलर्जी होती है जैसे स्किन रैश, गले में जकड़न, या सांस लेने में तकलीफ तो आपको अखरोट नहीं खाना चाहिए।

  • काले अखरोट नहीं खाने चाहिए। इसमें आयरन का अवशोषण घटाने वाले तत्व पाए जाते हैं जिससे एनीमिया हो सकता है। काले अखरोट के प्रयोग से किडनी और लिवर डैमेज के कुछ केसेस भी सामने आये है। साथ ही त्वचा पर इनका प्रयोग भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें कुछ कैंसर कारक तत्व पाए जाते हैं।

  • खांसी में अखरोट का इस्तेमाल ना करें यह शरीर में पानी की कमी करता है और बुखार में दी जाने वाली दवाई का असर भी कम करता है।

  • अखरोट के जरूरत से ज्यादा सेवन से दस्त, पेट दर्द आदि समस्या हो सकती है।

  • अखरोट खाने का सही समय शीत ऋतु होता है क्योंकि पचने में भारी होने से यह इस ऋतु में आसानी से पचते हैं और शरीर को ताकत भी देते हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *