शिमला : हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस, टैक्नोलॉजी एंड एन्वायरमेंट (HIMCOSTE), शिमला ने हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस -2017 (HPCSC) का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर, 2017 तक डॉ. वाईएस परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, जिला सोलन में आयोजित किया जाना तय किया था। लेकिन यूनिवर्सिटी के प्लांट पैथोलॉजी डिपार्टमेंट, के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण, जिसमें भारत और विदेश से 150 वैज्ञानिक विश्वविद्यालय में संगोष्ठी में भाग लेंगे तथा यह कार्यशाला उन्ही दिनों विश्वविद्यालय में होना पूर्व निर्धारित है। इस कारण से अब हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस -2017 (HPCSC) को 30 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2017 तक होना निर्धारित किया गया है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (HIMCOSTE) के संयुक्त सदस्य सचिव कुणाल सत्यार्थी ने दी।
