- साप्ताहिक राशिफल 03 जुलाई से 09 जुलाई 2017
गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-00013, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं। आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )- : यह सप्ताह आपको मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में तकलीफ और अवरोध निर्मित बनेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की संभावना है। इस समय आपकी लव लाइफ़ या फ़िर मैरिड लाइफ़ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। क्रोध और निषेधात्मक विचार से अपने आपको दूर रखें। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढे़गा। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )- : सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। घुटनों में दर्द हो सकता है। इस समय आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। मित्रों तथा स्वजनों की ओर से उपहार मिलेगा। उनके साथ समय आनंद में व्यतीत होगा। उनके साथ किसी समारोह या पर्यटन में जाने की संभावनाएं दिख रही हैं। सप्ताह के मध्य में काम बनेंगे साथ ही आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बिताएंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-: सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कामकाज में आवश्यक मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना प्रबल बनेगी। इस समय आपको नींद न आने की शिकायत रहने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें। जीवन साथी के लिए पर्याप्त समय निकालें। यह सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )- : यह सप्ताह आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। इस समय आप कुछ घरेलू मामलों को लेकर परेशान रह सकते हैं। दूसरों की मदद के चक्कर में आपका काम न बिगड़े। इस समय आप मौजमस्ती करने के लिए योग्य माहौल की अपेक्षा कर सकते हैं। किसी अंजान व्यक्ति से मुलाकात करेंगे और उनके साथ नये संबंधों की शुरुआत होने की संभावना रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं व घर का ही स्वादिष्ट और सुपाच्य भोजन करें क्योंकि बाहर का खाना स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। दूर की यात्रा सम्भव है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)- : इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय किसी परेशानी के चलते नींद में व्यवधान रह सकता है। आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। कुछ विवाद सम्भव हैं। अत: सावधानी से आचरण करें। इस समय आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने को लेकर चिंतन करेंगे। नजदीकी लोगों से सहयोग मिलेगा। लोगों के साथ अधिक से अधिक कम्युनिकेशन करके कोई लाभदायी कार्य कर सकते हैं।
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-: इस समय वाणी पर संयम रखें। खर्चों पर नियंत्रण कर सकें तो और भी अच्छा रहेगा। साथ ही यह समय खरीददारी के लिए भी अच्छा है। विद्यार्थी जातकों की विद्वान व्यक्तियों से मुलाकात होगी और आप भावी अध्ययन के विषय में उनके साथ गंभीर चर्चा करेंगे तथा आपके कठिन प्रश्नों का निराकरण कर सकेंगे। हालांकि सप्ताह मध्य में आप सभी तरह की परेशानियों से दूर हो जाएंगे। मनोरंजन के लिए समय निकालें।
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-: इस सप्ताह नये कामों में सफलता मिलेगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। नौकरी में कुछ अंशों में तकलीफ कम होगी। धन स्थान में स्थित राहु के कारण आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर खान-पान करना ठीक रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप उत्साह से भरे रहेंगे लेकिन अचानक कोई खबर आपको चिंता में डाल सकती है। परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी।
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)- : सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप जज्बाती होकर कोई खर्चा न करें। इस सप्ताह आपके काफी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। जिन्हें अचल संपत्ति अथवा वाहन के क्रय-विक्रय में मुश्किल अथवा अवरोध थे वे अभी दूर होंगे और खूब लाभदायी सौदे पूर्ण हो सकेंगे। भाई बन्धु कन्धे से कंधा मिलाकर चलेंगे। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में आप घर-गृहस्थी को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर मजबूत होंगे।
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-: लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। यदि संतान को लेकर कोई परेशानी थी या प्रेम प्रसंग को लेकर परेशानी थी तो वह दूर होगी। काम परिपूर्ण होने से आपको मानसिक संतोष मिलेगा। वह इसके अलावा मन में राहत भी अनुभव करेंगे। संतान से संबंधित विवाद हल होंगे और उनका प्रदर्शन बढ़िया रहने से मानसिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। नौकरीपेशा लोगों को इस समय बढ़िया अवसर मिल सकता है। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे व मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-: परिवार में आनंद और उल्लास के माहौल के साथ इस सप्ताह की शुरुआत होगी। आमदनी में वृद्धि होगी। आप परिवार की खुशी के लिए खर्च करने में पीछे नहीं हटेंगे। इस सप्ताह अधिकांश कार्यों में सफ़लता मिलेगी। लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। इस समय आप कुछ नया प्रयोग करने के मूड में हो सकते हैं। इस समय आपके बोस आपका फ़ेवर करते नजर आएंगे और आपके काम सफ़ल होंगे। रुपए पैसों के लिहाज से सप्ताह ठीक रहेगा। लेकिन हर काम में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
कुम्भ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-: सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय होंगे। नये विचारों, वस्तुओं और नयी योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी। प्रोफेशनल मोर्चे पर विस्तार संबंधी विषयों पर ध्यान दें। इस सप्ताह धर्म या समाज से जुड़ाव सम्भव है। आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में हर मामले थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। व्यापार में उन्नति, मानप्रतिष्ठा में वृद्धि, सप्ताह में कुछ तनाव को छोड़ दिया जाये तो सब ठीक रहेगा।