
साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अप्रैल तक
गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-00013, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ): इस सप्ताह आप प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा। धर्म और समाज के लिए समय निकाल पाएंगे। आर्थिक मामलों के लिहाज से भी समय शुभ है। सप्ताह का मध्य आपके लिए बेहतरी लेकर आ रहा है। इस समय आपके काम सफल होंगे। कुछ लम्बी दूरी की यात्राएं हो सकती है। सप्ताहांत में कार्यक्षेत्र को लेकर कुछ अच्छे फैसले आप ले सकते हैं। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव हो सकता है।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ) : इस सप्ताह व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा। यह समय मान सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने वाला है। यदि अपने प्रेम पात्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का मौका मिले तो ज़रूर जाएं। सप्ताह के मध्य में हर मामले में सावधानी से काम लेने की ज़रूरत रहेगी। जीवन साथी, प्रेमी या प्रेमिका के साथ बेअदबी से पेश न आएं। सप्ताहांत में मूड़ सही रखें और बेवजह यात्राएं न करें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह ) : यह सप्ताह आपको मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। विविध क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों की तरफ से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। सामान्यत: निजी जीवन खुशहाल रहेगा। सप्ताह के मध्य में भी लाभ के अवसर मिलेंगे और मनोकामनाओं की पूर्ति होगी, लेकिन कुछ दिन ऐसे रह सकते हैं जहां भाग दौड़ अधिक रह सकती है और कुछ बेवजह के खर्चे भी हो सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो ) : सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के शुरुआती दिन कुछ कम अनुकूल रह सकते हैं। इस समय आपको चाहिए कि जज़्बाती होकर कोई खर्चा न करें अन्यथा मानसिक खिन्नता रह सकती है। लेकिन इस समय अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर ही आप खान पान करना उचित होगा। सप्ताह के मध्य में अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतन मंथन ज़रूरी होगा। कामों में भी सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत भी अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सप्ताह के शुरुआत में लाभ की सम्भावनाएं मज़बूत रहेंगी। कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। आमदनी निरंतर बनी रहेगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण पाना होगा। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस समय कुछ यात्राएँ भी सम्भव हैं। वहीं सप्ताहांत में मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं लेकिन लाभदायक यात्राएं भी हो सकती हैं।
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन इस समय वाणी पर संयम रखना होगा। इस समय धनार्जन होने के भी योग हैं लेकिन किसी खरीददारी के चलते खर्चे भी हो सकते हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य में कुछ सावधानियां ज़रूरी होंगी। अपने बढ़े हुए खर्चों को चेक करें और ज़रूरी चीजों पर ही खर्च करें। इस समय मन को अधिक चंचल होने से बचाएं। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। अपने मित्र या प्रेम पात्र के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिल सकता है।
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते) : सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए सामान्य है लेकिन इस समय घरेलू परेशानियों को लेकर आपको व्यग्र होने से बचना होगा। इस समय यदि आप दूसरों की मदद करने की सोच रहे हैं तो करिए लेकिन अपने कामों को न बिगड़ने दें। सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी। आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बिताएंगे। इस समय उतावला होकर कोई निर्णय नहीं करना है। सप्ताहांत में कुछ चिंताएं उभर सकती हैं। मनोरंजन आदि के माध्यम से इन्हें दूर किया जा सकता है।
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू) : इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप अपने स्वास्थ को बेहतर बनाने को लेकर चिंतन करेंगे। इस समय भाइयों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवन साथी या मित्रों के साथ आनंददायी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। सप्ताह मध्य में घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें। कुछ धार्मिक पुस्तकों के अध्यन से इनमें सहायता मिल सकती है। सप्ताहांत में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होगीं, फ़िर भी आर्थिक मामलों में संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी।
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ, भे) : यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। सप्ताह के शुरुआत में आपको अधिकांश कामों में सफलता मिलेगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। हालांकि इस समय आप आराम करने या फिर कहीं घूमने फिरने के मूड में रह सकते हैं। सप्ताहांत आपके भीतर एक नए उत्साह का संचार करेगा। इस समय मनोरंजन करने का मौका मिलेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) : इस सप्ताह की शुरुआत में आप उत्साह से भरे रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों पर आप आसानी से काबू पा लेंगे। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आप जिन योजनाओं को अमल में लाने जा रहे हैं वे योजनाएँ सफल होंगी। पड़ोसियों से बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा। छोटी यात्राओं से भी फायदा होगा। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में आप घर गृहस्ती को लेकर चिंतित रह सकते हैं। यदि इस समय किसी काम के सिलसिले दूर की यात्राएं कर रहे हैं तो उनके सफल होने की उम्मीद है। सप्ताहांत में भी लाभ होने के योग बन रहे हैं।
कुम्भ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द) : सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। हालांकि ये चिंताएँ अधिक दिनों की नहीं हैं। जल्द ही इनका निदान आपको मिलने वाला है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका के साथ जो मनमुटाव चल रहा था वह दूर होगा अथवा संतान या शिक्षा को लेकर कोई अच्छी खबर मिलेगी। लेकिन सप्ताहांत में कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। दूर की यात्राएँ हो सकती हैं जो अधिक फ़ायदा देने वाली भी नहीं होंगी। अत: सावधानी रखें।
मीन (दी, दू, थ,झ, ञ, दे, दो, च, ची) : इस सप्ताह की शुरुआत आपसे अधिक मेहनत करवा सकती है। इस समय वाहन आदि भी सावधानी से चलाने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे। ज़रूरी उपकरणों में कुछ खराबी आ सकती है लेकिन जल्द ही आपकी समस्याएं समाप्त होंगी। सप्ताह के मध्य भाग में लोग आपका फ़ेवर करेंगे और आपके काम सफ़ल होंगे। इस समय किसी व्यक्ति या संस्था के द्वारा आपको सम्मानित किया जा सकता है। हालांकि सप्ताहांत में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।