शिमला: शिमला जिला में आज सघन पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत 54941 शिशुओं को पल्स पोलियों की खुराक दी गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने दी। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में 51804 बच्चों को व शहरी क्षेत्रों में 3137 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।
उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जिला में कुल 711 बूथों की स्थापना की गई, जिसमें से 21 अस्थाई व 13 मोबाईल बूथ स्थापित किए गए। सभी संबद्ध विभागों ने पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।