देवताओं की घाटी कुल्लू , हिमालय की शान मनाली

देवताओं की घाटी कुल्लू , हिमालय की शान मनाली

मणिकर्ण: यहां पुराना हिंदू मंदिर और गुरुद्वारा है। मनाली से 85 और कुल्लू से 45

मणिकर्ण

मणिकर्ण

किलोमीटर दूर पार्वती घाटी में पवित्र तीर्थस्थल है। एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव की पत्नी पार्वती के कान का खोया हुआ झुमका यहीं से मिला था। इसीलिए इस जगह का नाम मनीकर्ण पड़ा है। यहां पार्वती नदी के बर्फ की तरह ठंडे पानी के साथ-साथ गर्म पानी का चश्मा है। हजारों लोग इस गर्म पानी के चश्में में डुबकी लगाते हैं। यह चश्मा कई बीमारियों को दूर करने के लिए विख्यात है। यह स्थान कुल्लु से 43 किमी. दूर है। यह जगह गर्म पानी के झरने के लिए प्रसिद्ध है। हजारों लोग इस पवित्र गर्म पानी में डुबकी लगाते हैं। यहां का पानी इतना गर्म होता है कि इसमें दाल और सब्जी पकायी जा सकती हैं। यह हिंदुओं और सिक्खों का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां गुरुद्वारे के साथ रामचंद्र और शिवजी का प्राचीन मंदिर भी है।

रुमसू : यह स्थान कुल्लु से 25 कि.मी. दूर, नग्गर से पूर्व की ओर है। इस गांव से होकर चन्द्रखनी और मलाणा जाते है। इस गांव में बहुत सारे देवी-देवता हैं जिसमें भगवान शुभ नारायण प्रमुख हैं।

ट्रेकिंग के रास्ते : यूं तो कुल्लू का प्राकृतिक सौंदर्य अपने-आप में अनूठा है। यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक दशहरा देखने के अलावा कुदरत की बेजोड़ छटा का लुत्फ भी उठाते हैं। इसके अलावा कुल्लू के आसपास कई और महत्वपूर्ण जगहें हैं। खास तौर से ट्रेकिंग के शौकीन लोग मनीकर्ण जरूर जाते हैं। कुल्लू से 45 किमी. दूर मौजूद मनीकर्ण से जरी, मलाणा, किक्सा थैच, चंद्रखनी पास और नागरोनी होते हुए मनाली तक की ट्रेकिंग की जाती है। यहां हिमाचल पर्यटन विभाग द्वारा अकसर ट्रेकिंग कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। मनाली के लिए ही ट्रेकिंग का एक और आयोजन कसोल से भी होता है। इस क्षेत्र के अन्य दर्शनीय स्थलों में 45 किमी. दूर स्थित रिवालसर झील और 70 किमी की दूरी पर मौजूद पराशर झील भी शामिल हैं।

जाने के लिए क्या करें: वायु मार्ग नजदीकी हवाई अड्डा भुंतर कुल्लु से 10 किमी. दूर

ट्रेकिंग

ट्रेकिंग

है। यहां के लिए दिल्ली से नियमित उड़ानें हैं। भुंतर से कुल्लु घाटी के लिए बस और टैक्सियां मिल जाती हैं।

रेल मार्ग: निकटतम रेलवे स्टेशन कालका, चंडीगढ़ और पठानकोट हैं जहां से कुल्लु सडक़ के रास्ते पहुंचा जा सकता है।

सडक़ मार्ग: कुल्लु दिल्ली, अंबाला, चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, पठानकोट, धर्मशाला और डलहौजी समेत हिमाचल और देश के अन्य भागों से सडक़ मार्ग से जुड़ा हुआ है। इन जगहों से कुल्लु के लिए नियमित रूप से बसें चलती हैं।

प्रकृति ने मनाली को खुले हाथों से नूर बख्शा है।

मनोरम पर्यावरण स्थल मनाली

आइये अब बात करते हैं मनाली की : मनाली कुल्लु घाटी के उत्तर में स्थित हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनाली व्यास नदी के किनारे बसा है। गर्मियों से निजात पाने के लिए इस हिल स्टेशन पर हजारों की तादाद में सैलानी आते हैं। सर्दियों में यहां का तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच जाता है। आप यहां के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के अलावा मनाली में हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायकिंग जैसे खेलों का भी आनंद उठा सकते है। यहां के जंगली फूलों और सेब के बगीचों से छनकर आती सुंगंधित हवाएं दिलो दिमाग को ताजगी से भर देती हैं। पौराणिक ग्रंथों में मनाली को मनु का घर कहा गया है। मनाली को हिन्दुओं का पवित्र तीर्थस्थल भी माना जाता है।

यहां पर कोठी, वन विहार, तिब्बती बाजार और मॉल, रहाला प्रपात, रोहतांग दर्रा, सोलांग घाटी, हिडिंबा देवी मंदिर, जगतसुख मंदिर इत्यादि दर्शनीय स्थल हैं। हालांकि सर्दियां ठंडी रहती हैं इस क्षेत्र में इस समय के दौरान हिमपात होता है। नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीने बर्फ स्कीइंग के लिए आदर्श होते हैं। इस हिल स्टेशन की यात्रा का सबसे अच्छा समय मार्च से अक्तूबर तक है। बाहरी गतिविधियों और पर्यटन स्थलों का भ्रमण आनंद के लिये मार्च और जून के बीच की अवधि सही है, जबकि अक्तूबर और नवंबर के महीने रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, लंबी पैदल यात्रा, और ट्रेकिंग के लिए बेहतर माने जाते हैं। सैलानियों का स्वर्ग कहलाने वाली इस जगह में वे सारी खूबियां हैं जो किसी भी पर्यटन स्थल में होनी चाहिए। यहां के हिमाच्छादित पर्वत शिखर आसमान से बातें करते हैं तो इसकी हरी-भरी घाटियां नीचे ही नीचे चलती जाती हैं। यहां आप नजारे देखें या फिर पर्वतारोहण करें या पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, बर्फ की चोटी पर स्केटिंग या फिर गोल्फ का आनंद लें हिमाचल प्रदेश बाहें फैलाकर आपका स्वागत करने के लिए तैयार है।

Pages: 1 2 3 4 5 6

सम्बंधित समाचार

28 Responses

Leave a Reply
  1. lalu prasad
    Jun 17, 2016 - 02:09 PM

    sardi ke mausam me vaha par log kaise rahte hoge………

    Reply
    • मीना कौंडल
      Jun 17, 2016 - 05:28 PM

      मौसम अनुसार यहाँ के लोग पहले ही अपने रहन-सहन का पूरा इंतजाम समयानुसार कर लेते हैं

      Reply
      • Atul singh
        Oct 28, 2016 - 12:35 AM

        Khubsurat

        Reply
      • ram sagar maurya
        Dec 14, 2016 - 07:39 AM

        15 january se 21 january tak manali kullu aane ka samay thik hai.

        Reply
        • मीना कौंडल
          Dec 14, 2016 - 07:36 PM

          जी बिल्कुल ठीक है

          Reply
          • diya
            Mar 30, 2017 - 11:33 AM

            Hello,
            Kya August main bhi aaskte hai,,,,, sbse accha konsa month hota h wnha ghumane ka…

  2. Khushi
    Jun 22, 2016 - 10:20 AM

    Nice👍🏻

    Reply
    • मीना कौंडल
      Jun 22, 2016 - 06:20 PM

      धन्यवाद जी।

      Reply
  3. L.Pd. Meena
    Jun 30, 2016 - 11:55 PM

    हमारा एक मित्र जो 13 जुलाई को शादी करके कुल्लू जा रहा है हनीमून के लिए और उनके साथ हम भी जा रहे है घूमने के लिए , तो क्या आप हमको बतेयेंगे कि कैसा लगता है कुल्लू में सैर करने के बाद।
    कृपया आप हमे अपना अनुभव बताने का कष्ट करें।
    आपका आभारी

    Reply
    • मीना कौंडल
      Jul 01, 2016 - 01:16 PM

      आपका हिमाचल की हसीन वादियों में स्वागत है। आप से हम इतना ही कह सकते हैं कि आप कुल्लू-मनाली पहली बार आ रहे हैं तो यहां एक बार आने के बाद आप बार-बार आने के लिए उत्सुक रहेंगे। धन्यवाद

      Reply
  4. sunilkandela@gmail.com
    Jul 10, 2016 - 09:46 PM

    कुल्लू मनाली की सही जानकारी देने के लिए बहुत धन्यवाद।अगले वर्ष निश्चय तौर कुल्लू मनअली के दौरे पर आएँगे।

    Reply
    • Faiz ahmed
      Aug 09, 2016 - 11:43 PM

      My children wants to play snow. So Feb or march me my waha barf snow rehta h ?

      Reply
      • मीना कौंडल
        Aug 10, 2016 - 08:16 PM

        जी हाँ, दिसम्बर, जनवरी, फरवरी में आप यहाँ आकर बर्फ का आनंद ले सकते हैं। और मार्च में भी कभी-कभी बर्फ यहाँ बर्फ गिरती हैं। हमेशा नहीं

        Reply
  5. golu chouhan
    Nov 23, 2016 - 10:33 AM

    Kullu jane ka acha mhina konsa h snow fal kb hota h

    Reply
    • मीना कौंडल
      Nov 23, 2016 - 06:37 PM

      दिसम्बर से मार्च, लेकिन बर्फबारी का आनंद लेने के लिए कुल्लू के साथ-साथ मनाली जरुर जाएँ।

      Reply
  6. Sandeep sharma
    Dec 02, 2016 - 09:11 AM

    Hello mam
    Kya aap bta sakti h ki rohtang January me ja sakte h ya Nahi?

    Reply
    • मीना कौंडल
      Dec 02, 2016 - 06:53 PM

      जी नहीं, रोहतांग छ: महीने के लिए बंद हो गया है

      Reply
      • Dr. R.M. Sharma
        Dec 06, 2016 - 07:33 PM

        नमस्कार मैम ।
        हम 12 se 17 December तक 56 लोगों का गुरू्प educational tour पर आ रहे है । इस समय मौसम कैसा रहने की सँभावना है ??

        Reply
        • मीना कौंडल
          Dec 06, 2016 - 07:46 PM

          फ़िलहाल अभी तक तो साफ है।

          Reply
  7. pinkidev
    Dec 04, 2016 - 10:56 AM

    Ji madam namskar main with family 30 dec to 1jan17 tak kon si jagh jaaker sanowfall ka maja le sakta hoon aur therne ka sahi intjaam kya h

    Reply
  8. Alok Dixit
    Dec 23, 2016 - 06:38 PM

    मै जनवरी में मनाली आना चाहता हूँ । क्या ये समय वहां घूमने के लिए सही है???

    Reply
    • मीना कौंडल
      Dec 24, 2016 - 06:37 PM

      जी बिल्कुल, सही समय है। आप जनवरी में मनाली घूमने आ सकते हैं और बर्फबारी का आनंद भी ले सकते हैं।

      Reply
  9. suneel Kumar
    Jan 30, 2017 - 05:58 PM

    रोहतांग कब से कब तक जा सकते है।क्या वहाँ मई के अंतिम सप्ताह में बर्फबारी देखने को मिल सकता है।

    Reply
  10. diya
    Mar 30, 2017 - 11:36 AM

    Hello, wanha aane ka sbse accha konsa month h….Kya August m bhi aaskte h…

    Reply
    • मीना कौंडल
      Mar 30, 2017 - 12:12 PM

      आप किसी भी महीने कुल्लू आ सकते हैं। अगस्त में तो यहाँ का मौसम और भी सुहावना होता है।

      Reply
  11. Rajesh
    Apr 29, 2017 - 04:34 PM

    Rohtang pass ka experience jaroor lijiye
    Ice n ice everywhere

    Reply
  12. Dinesh Singh
    May 28, 2017 - 08:22 PM

    देव भुमि पर अद्भुत नजारा

    Reply
  13. Nitin
    Jun 21, 2017 - 10:29 PM

    Hallo mam mii simla kullu manali july month me aana chahta hu kya acha rhega
    Bhut log bole baris ka musam hiii risk hii jana aap plz kuch bataiy

    Reply

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *