जुब्बल-कोटखाई के लिए 25 करोड़ रूपए की पेयजल आपूर्ति योजनाओं का कार्य प्रगति पर : स्टोक्स

शिमला : जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लोगों को पानी की समुचित एवं गुणवत्ता पूर्ण आपूर्ति के लिए 25 करोड़ रूपए की लागत से 100 योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह बात आज सिंचाई, जनस्वास्थ्य, बागवानी, सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने अपने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन क्यारी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि आज रूखला, रूखलटु, कीथ कुफ्टु ग्राम पंचायत रावला क्यार के लिए पेयजल योजना का शिलान्यास किया जिसकी कुल लागत एक करोड़ 30 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि इस पेयजल योजना से क्यारी पंचायत के 9 गांव के 1083 लोगों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने आज ग्राम पंचायत थरोला, बाग डुमैहर की आंशिक पेयजल योजना तथा गा्रम पंचायत क्यारी व बघार के गा्रम समूह के लिए उठाउ पेयजल योजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने बताया कि बाग-डुमैहर की आंशिक पेयजल योजना पर 77 लाख रूपए खर्च होंगें जबकि क्यारी बघार पेयजल योजना एक करोड़ 7 लाख रूपए की राशि से बनकर तैयार होगी। इस योजना से गा्रम पंचायत थरोला के 12 गांव तथा क्यारी के 13 गांव के 1845 लोगों को पीने का पानी उपलब्ध होगा। स्टोक्स ने आज 70 लाख की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रावला क्यार के स्कूल भवन की दो मंजिलों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने क्यारी में 13.65 लाख की लागत से बनने वाले पी.पी.सैटर का शिलान्यास किया। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री ने रामनगर पंचायत की प्रधान एवं लोक गायिका कु.इंदुराज के पहाड़ी एलबम ‘मेरया साजना’ का भी विमोचन किया। मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने बताया कि इन चार वर्षो के दौरान जुब्बल कोटखाई क्षेत्र में लगभग 53 बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं जिसके तहत 240 करोड़ रूपए की राशि इस क्षेत्र को प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि क्यारी क्षेत्र में 14 नए सब स्टेशन 12 ट्रॉसफार्मर लगाए जा चुके हैं।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *