शिमला : राज्यपाल आचार्य देवव्रत से आज यहां राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भेंट की। खट्टर शिमला में निजी प्रवास पर हैं। आचार्य देवव्रत ने राजभवन पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राज्यपाल की धर्मपत्नी दर्शना देवी भी इस दौरान राज्यपाल के साथ थी। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।