शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बोर्ड की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये की राशि का एक चैक भेंट किया। इस अवसर पर बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए बोर्ड का आभार व्यक्त किया।