राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने जताया धीमान के निधन पर शोक

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा के वयोवृद्ध नेता तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर दास धीमान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों से दिली सहानुभूति प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंग्त आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीमान, जो केबिनेट मंत्री भी रहे, एक ईमानदार एवं समर्पित राजनीतिज्ञ थे, जिनका अपने विधानसभा क्षेत्र तथा राज्य के विकास में बड़ा योगदान है। शोक संतप्त परिजनों से अपनी संवदेनाएं प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंग्त आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है।

विधानसभा अध्यक्ष बी.बी.एल. बुटेल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जी.एस. बाली, बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. (कर्नल) धनीराम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, राजेश धर्माणी, विनय कुमार, जगजीवन पाल, नन्द लाल, रोहित ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, इन्द्र दत्त लखनपाल और मनसा राम, समस्त विधायकों, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों ने भी आई.डी. धीमान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *