आइए जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह :आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 नवम्बर तक : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-00013, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

  •  आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
आइए जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह :आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

आइए जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह :आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

मेष : यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा, लेकिन इस समय वाणी पर संयम रखना होगा। इस समय धनार्जन होने के भी योग हैं लेकिन किसी खरीददारी के चलते खर्चे भी हो सकते हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य में कुछ सावधानियां ज़रूरी होंगी। अपने बढ़े हुए खर्चों को चेक करें और ज़रूरी चीजों पर ही खर्च करें। इस समय मन को अधिक चंचल होने से बचाएं। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। अपने मित्र या प्रेम पात्र के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिल सकता है।

वृषभ : इस सप्ताह आपको किसी अंग में दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है।

मिथुन : सप्ताह के शुरुआत में लाभ की सम्भावनाएं मज़बूत रहेंगी। कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। आमदनी निरंतर बनी रहेगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण पाना होगा। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस समय कुछ यात्राएं भी सम्भव हैं। वहीं सप्ताहांत में मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं लेकिन लाभदायक यात्राएं भी हो सकती हैं।

कर्क : इस सप्ताह आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। मन में चल रही कोई पुरानी बात आपको बार-बार तनाव दे सकती है। अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

सिंह : इस सप्ताह कोई लंबा सौदा करने या शादी के प्रस्ताव पर फैसला करने से बचें। सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के शुरुआती दिन कुछ कम अनुकूल रह सकते हैं। इस समय आपको चाहिए कि जज़्बाती होकर कोई खर्चा न करें अन्यथा मानसिक खिन्नता रह सकती है। लेकिन इस समय अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर ही आप खान पान करना उचित होगा। सप्ताह के मध्य में अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतन मंथन ज़रूरी होगा। कामों में भी सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत भी अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा।

कन्या : निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। कोई पुराना दोस्त इस समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। अपनी सुस्त और हतोत्साहित मनःस्थिति के चलते आप दफ़्तर में विवाद का केंद्र बन सकते हैं। आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आपसे संपर्क कर सकता है। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।

तुला : इस सप्ताह की शुरुआत आपसे अधिक मेहनत करवा सकती है। इस समय वाहन आदि भी सावधानी से चलाने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे। ज़रूरी उपकरणों में कुछ खराबी आ सकती है लेकिन जल्द ही आपकी समस्याएँ समाप्त होंगी। सप्ताह के मध्य भाग में लोग आपका फ़ेवर करेंगे और आपके काम सफ़ल होंगे। इस समय किसी व्यक्ति या संस्था के द्वारा आपको सम्मानित किया जा सकता है। हालांकि सप्ताहांत में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक : सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। हालांकि ये चिंताएं अधिक दिनों की नहीं हैं। जल्द ही इनका निदान आपको मिलने वाला है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका के साथ जो मनमुटाव चल रहा था वह दूर होगा अथवा संतान या शिक्षा को लेकर कोई अच्छी खबर मिलेगी। लेकिन सप्ताहांत में कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। दूर की यात्राएं हो सकती हैं जो अधिक फ़ायदा देने वाली भी नहीं होंगी। अत: सावधानी रखें।

धनु : इस सप्ताह की शुरुआत में आप उत्साह से भरे रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों पर आप आसानी से काबू पा लेंगे। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आप जिन योजनाओं को अमल में लाने जा रहे हैं वे योजनाएं सफल होंगी। पड़ोसियों से बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा। छोटी यात्राओं से भी फायदा होगा। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में आप घर गृहस्ती को लेकर चिंतित रह सकते हैं। यदि इस समय किसी काम के सिलसिले दूर की यात्राएँ कर रहे हैं तो उनके सफल होने की उम्मीद है। सप्ताहांत में भी लाभ होने के योग बन रहे हैं।

आइए जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह :आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

आइए जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह :आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

मकर :  इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप अपने स्वास्थ को बेहतर बनाने को लेकर चिंतन करेंगे। इस समय भाइयों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवन साथी या मित्रों के साथ आनंददायी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। सप्ताह मध्य में घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें। कुछ धार्मिक पुस्तकों के अध्यन से इनमें सहायता मिल सकती है। सप्ताहांत में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होगीं, फ़िर भी आर्थिक मामलों में संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी।

कुंभ : सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए सामान्य है लेकिन इस समय घरेलू परेशानियों को लेकर आपको व्यग्र होने से बचना होगा। इस समय यदि आप दूसरों की मदद करने की सोच रहे हैं तो करिए लेकिन अपने कामों को न बिगड़ने दें। सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बिताएंगे। इस समय उतावला होकर कोई निर्णय नहीं करना है। सप्ताहांत में कुछ चिंताएँ उभर सकती हैं। मनोरंजन आदि के माध्यम से इन्हें दूर किया जा सकता है।

मीन : यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। सप्ताह के शुरुआत में आपको अधिकांश कामों में सफलता मिलेगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। हालांकि इस समय आप आराम करने या फिर कहीं घूमने फिरने के मूड में रह सकते हैं। सप्ताहांत आपके भीतर एक नए उत्साह का संचार करेगा। इस समय मनोरंजन करने का मौका मिलेगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *