कांग्रेस द्वारा विकास यात्रा करना जनता की आंखों में धूल झोंकने के समान : हेमान्शु मिश्रा

शिमला: जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस के नेता हटाने को लामबंद हो गए तब सुखविन्दर सुक्खु अपना पद बचाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमान्शु  मिश्रा ने कांग्रेस की यात्रा को ढकोसला यात्रा बताते हुए कहा की पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गए हैं। हेमान्शु मिश्रा ने कांग्रेस से प्रश्न किया की कांग्रेस किस मुंह से विकास यात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस के मंत्री पत्रकारों के सवालों से बचते हए दीखते हैं , आंकड़ो के अभाव और नकरात्मक परिणामों से बचने के लिए पत्रकार वार्ता नहीं करते है। प्रदेश में अफसर शाही सरकार चला रही है और जनता कुशासन से दुखी है।

हिमाचल में सभी मंत्रालय सुस्त, अप्रभावी और शिथिल दिखाई दे रहे हैं।  पंचायतों को जो मोदी सरकार ने 80- 80 लाख रुपये जारी कर दिये हैं ,  लेकिन  कांग्रेस सरकार जानबूझकर डीपीसी की बैठक नहीं करवा रही है  और इसी कारण केंद्र द्वारा जारी की राशि प्रदेश में कांग्रेस की नालायकी से धरातल में  लग ही नहीं रही है। हिमाचल  प्रदेश के पंचपरमेश्वर , जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व  में  अपने अपने  अधिकारों और जनता के हितों के लिए संघर्षरत है। वही पंचायतों में कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण सभी विकास के काम रुके हुए हैं,  जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना प्रदेश में कांग्रेस लागू नहीं कर सकी और सुखु यात्रा कर रहे हैं जो कांग्रेस के लिए शर्मनाक है।  कांग्रेस द्वारा विकास यात्रा करना जनता की आंखों में धूल झोंकने के समान है , आज कांग्रेस पूरे प्रदेश में विकास के मामले में फिस्सडी साबित हो चुकी है , पूरे प्रदेश में किसी भी प्रकार का विकास नहीं हो रहा है सड़कों से लेकर गांव की छोटी-छोटी गलियों में भी कोई एक पत्थर नहीं  लगाया जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग , वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग  की कारगुजारियां आज प्रदेश सरकार की नाकामी का सबूत दे रहे हैं। पर्यटन विभाग के तो अध्यक्ष ही सरकार को आइना दिखा चुके हैं। चेयरमैन और वाईस चेयरमैन की फ़ौज पर जनता का पैसा लुटाया जा रहा है। अगर सरकार ने विकास करवाया। होता तो भाजपा द्वारा घोषित उच्च मार्गो की डी पी आर बना दी जाती , लेकिन सरकार खज़ाने का रोना रो रही हैं और पार्टी उलटे यात्रा कर रही है।  हिमाचल प्रदेश की  जनता कभी भी कांग्रेस को माफ  नहीं करेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *