प्रदेश भाजपा 24 दिसम्बर को राज्यपाल को सौंपेगी प्रदेश सरकार के खिलाफ चार्जशीट

  • प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक 8 नवम्बर को आर.मेडन में आयोजित
  • बैठक में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर लगाए गहरे सवालिया निशान
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 11 दिसम्बर को करेंगे हिमाचल प्रदेश का दौरा

शिमला: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक आज 8 नवम्बर, 2016 को कसौली के होटल आर.मेडन में सम्पन्न हुई। प्रातः 11 बजे प्रारम्भ हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद विरेन्द्र कश्यप, विधायक जयराम ठाकुर,  डा. राजीव बिन्दल,  रणधीर शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा ने भाग लिया।

बैठक में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर गहरे सवालिया निशान लगाए गए और वर्तमान सरकार को भ्रष्टाचार का पर्यायवाची बताया गया। इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए और मिशन 50$ को प्राप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 11 दिसम्बर, 2016 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल प्रदेश का प्रवास करेंगे। सोलन में उनका बूथ स्तर का कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा।

24 दिसम्बर, 2016 को प्रदेश सरकार के खिलाफ चार्जशीट राज्यपाल को सौंपी जाएगी और इसके लिए प्रदेश के आम जनमानस से मुद्दे आमंत्रित किए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *