राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा तथा समृद्धि देगा। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार आपसी स्नेह तथा भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को सुरक्षित एवं खुशियों से परिपूर्ण दीपावली को परम्परानुसार मनाने की सलाह दी है। मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों तथा मुख्य संसदीय सचिवों ने भी दीपावली के इस शुभ अवसर पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *