आइए जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह :आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

आइए जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह :आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अक्तूबर तक

आइए जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

आइए जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

मेष : व्यवसाय से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार में ज़्यादा लाभ होने के आसार हैं। किसी भी प्रकार का आर्थिक ख़तरा उठाने से बचें। ऑफ़िस में काम करने में मन लगेगा और अपने से बड़ों की भी आप मदद करेंगे। लंबे समय के लिए अगर लोन लेने का विचार है तो इसके लिए आपको इंतज़ार करना होगा। विवाहेतर प्रेम संबंध बनाना आपके हित में नहीं होगा।
वृष :  यह सप्ताह आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा। इस समय को परिवार के साथ बिताएं या यात्रा पर जाएं। इस यात्रा से कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करने में कामयाब रहेंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख, शांति आएगी।
मिथुन : शुक्र की दशा और अंतर दशा के बावजूद आपकी बौद्धिक क्षमता आपको विजयी बनाएगी। विपरीत लिंग का कोई व्यक्ति आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। अपने कार्य के साथ प्रयोग करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्य करने से ख़र्चों में इजाफ़ा होगा। लेकिन अपने धन को किसी गलत कार्य में इस्तेमाल न करें।
कर्क : धन से संबंधित कोई भी कार्य करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों में आपका ख़र्च बढ़ेगा। अध्ययन कार्यों में भी इस सप्ताह मन लगाना मुश्किल होगा। फल की इच्छा

करे बिना ही कार्य को अंजाम देना आपके लिए हितकर है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
सिंह : इस माह आर्थिक यात्रा संभव है। हो सकता है कि आप चीज़ों को लेकर संदेह व्यक्त करें। आपको क्या चाहिये क्या नहीं चाहिए इसको लेकर आपका दिमाग तालमेल नहीं बैठा पा रहा है। पुरुषों को महिलाओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। अपने बच्चे के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पौष्टिक आहार लें। विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों के लिए कठिन परिश्रम करने की ज़रूरत है।
कन्या : पूँजी से जुड़े कार्यों में देरी करने से आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी परेशानियों को विश्वासपात्र व्यक्ति से सांझा करें, जो इन परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सके। अपने दिमाग को संतुलित रखें और अपने बच्चे की सेहत का ख़्याल रखें। आप अपने आप में एक सकारात्मक बदलाव पाएंगे जैसे की आप दूसरों पर ज़्यादा आश्रित नहीं हैं।
तुला: चीज़ों के प्रति शांत और धैर्यपूर्ण रवैया अपनाने से ही आपको अपने सवालों के हल मिलेंगे। एलर्जी करने वाले पदार्थों से दूरी बनाए रखें। अपनी माँ या परिवार में किसी महिला की देखभाल करना न भूलें। आर्थिक मामलों के क्षेत्र में कोई भी निर्णय लेने से पहने सोच-विचार ज़रूर कर लें। प्रेमी-युगल के लिये सप्ताह का अंत अच्छा रहेगा। किसी साथी के साथ यात्रा करने से लाभ होगा।
वृश्चिक:  प्रेमी युगल एक-दूजे के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करने में कामयाब होंगे। कार्य क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इस सप्ताह किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें। अपनी माँ के साथ समय बिताने की कोशिश करें और उनकी तबियत ख़राब होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अपना लक्ष्य निर्धारित करके ही उसकी ओर कदम बढ़ाएँ।
धनु: आपके शरीर में स्फूर्ति का स्तर बढ़ेगा और आप अपने आस-पास के माहौल का आनंद लेंगे। परिवारजनों और मित्रों के साथ समय बिताने में सफल होंगे। आपका बच्चा या परिवार में आपसे छोटा व्यक्ति आपको तंग कर सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल होने के आसार हैं। शनिवार से पहले कार्य क्षेत्र में कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप इस समय तर्कवादी होंगे।
मकर: आपके दिमाग में चल रही हलचल सप्ताह शुरूआती दिनों में आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। एकचित्त् होने की कोशिश करें। आवश्यकता पड़ने पर आपके सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे। आर्थिक मामलों से जुड़े कार्यों के लिए सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा, लेकिन किसी और कार्य को शुरू करने के लिए यह समय बिल्कुल अच्छा नहीं है। अपने क्रोध पर काबू रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अक्तूबर तक

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अक्तूबर तक

कुंभ: नई नौकरी पाने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय को बढ़ाने में सफलता मिलेगी। अपने घर के लिए कुछ नए सामान ख़रीद सकते हैं। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी और निर्णय लेने की क्षमता में भी इज़ाफ़ा होगा। आप किसी के लिए एक प्रेरणास्त्रोत और किसी के लिए शत्रु भी बन सकते हैं।
मीन: इस सप्ताह आत्मविश्वास से लबरेज़ रहेंगे और किसी यात्रा पर भी जाने के योग हैं। घर पर अतिथियों के आगमन से व्यस्त रहेंगे। बच्चों की तरफ़ से कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी चमत्कार की कल्पना करने से ज़्यादा आपका असफल होना बेहतर होगा। इसलिये निडर रहें और सही रास्ते का चयन करें। सप्ताह का अंत आपके लिए अच्छा रहेगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *