“मोदी की रैली में हज़ारो की सख्या में जाएंगे सेब बागवान” : बरागटा

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम् पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने कहा कि मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित परिवर्तन रैली में क्षेत्र से हज़ारो की संख्या में कार्यकर्त्ता जायेगे। रैली की तैयारियो के लिए अलग अलग समन्वय समितियो का गठन किया गया है। कोटखाई क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, ज़िला महासू महामंत्री रविंदर चौहान और मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा को समन्वयक बनाया गया है। जुब्बल क्षेत्र से पूर्व मंडल अध्यक्ष हरबंस धौलटा मंडल महामन्त्री सतीश पिरटा और ज़िला महासू मीडिया सह प्रभारी उमेश शर्मा को समन्वयक के तौर पर तैयारियो का जायजा लेने की जिम्मेवारी दी गयी है और नावर क्षेत्र से मंडल उपाध्यक्ष राम प्रकाश जागित्ठा और मंडल महामंत्री राकेश शर्मा रैली में जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ तयारिया करेगे। इसके अतिरिक्त 42 ग्राम केन्द्रो के प्रमुख स्थानीय स्तर पर रैली में जाने की तैयारियो का काम देखगे। नरेंद्र बरागटा ने कहा की भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता 17 तारीख को ही यहाँ से मंडी रवाना हो जायेगे और मोदी सरकार ने जिस प्रकार सेब बागवानी क्षेत्र में राष्ट्रिय राजमार्गो के निर्माण की घोषणा की है उससे पुरे सेब बागवानी क्षेत्र के बागवानों में मोदी जी की रैली के लिए भारी उत्साह है और हिमाचल की राजनीती में मंडी की परिवर्तन रैली ऐतिहासिक बदलाव का संकेत दे रही है।

नरेंद्र बरागटा ने कहा की ठियोग हाटकोटी रोहड़ू सड़क के आलावा महेंदली टिक्कर बाग़ी नारकंडा, टिक्कर पनोग वाया देवरी कोटखाई, हाटकोटी मंढोल वाया टाहु कोटखाई और रोहड़ू डोडरा क्वार के साथ साथ लंबे समय से बागवानों की मांग पर छैला सैंज वाया गिरिपुल हॉर्टिकल्चर सड़क को राष्ट्रिय राजमार्ग का दर्ज़ा दिया जो सेब बागवानी क्षेत्र के लिए विकास की दृष्टि से एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी इस प्रकार मोदी सरकार ने पुरे ऊपरी शिमला को राष्ट्रीय राजमार्गो का जाल बिछा दिया है जिसके लिए इस क्षेत्र की जनता मोदी जी का आभार प्रकट करने के लिए मंडी रैली में जाने के लिए उत्साहित है। नरेंद्र बरागटा ने कहा की शिमला ज़िला के बागवान, फल सब्ज़ी उत्पादक संघ के लोग उनके लगातार संपर्क में है और मंडी रैली में हज़ारो की संख्या में जायेगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *