J&K और लद्दाख के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 31 अक्‍टूबर से मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ

मण्डी में होने वाली “प्रधानमंत्री मोदी” की ऐतिहासिक रैली में होंगे सवा लाख कार्यकर्ता शामिल

 भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत

भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत

शिमला: भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक के पहले दिन आज जिला पदाधिकारियों की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में जिलाध्यक्ष संजय सूद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरषोतम गुलेरिया, पूर्व सांसद बिमला कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत, रूपा शर्मा व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. सिकन्दर कुमार ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत ने कहा कि मण्डी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होने वाली ऐतिहासिक रैली में पूरे प्रदेश से सवा लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होनें कहा कि नगर निगम चुनाव कभी भी हो सकते हैं जिसके लिए शिमला के कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें और धरातल पर चुनावों की तैयारी पूर्ण रूप से करें। कांग्रेस नगर निगम के चुनाव छल-कपट से जीतने की कोशिश कर सकती है और इनको रोकना भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का दायित्व है। नगर निगम हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल का काम करता है और इसे जीतने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं। उन्होनें प्रधानमंत्री और सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राईक का स्वागत करते हुए कहा कि इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि भारतीय सेना ने पीओके में घुस कर आतंकवादियों को मार गिराया है इसके लिए केन्द्र सरकार व भारतीय सेना बधाई की पात्र है।

बैठक के दूसरे सत्र में शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरषोतम गुलेरिया ने संगठनात्मक विषयों पर पदाधिकारियों से वृत्त लिया और आने वाले पार्टी के कार्यक्रमो से अवगत करवाया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. सिकन्दर कुमार ने भी उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *