हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

प्रदेश सरकार झूठ व वेबुनियाद आरोपों से घबराने वाली नहीं, हर दुष्प्रचार का देगी मुंह तोड़ जबाव : कांग्रेस नेता

शिमला: प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने कहा है भाजपा की लालसा की सत्ता ने उसे अंधा बना दिया और वे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य उसके नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदेश सरकार के खिलाफ उसकी बयानबाजी उसकी हताशा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, महासचिव राम लाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, प्रवक्ता सुभाष मंगलेट व केवल सिंह पठानिया ने सतपाल सत्ती के बयान पर ऐतराज जताते हुए कहा है कि केवल शगूफे छोड़कर प्रदेश के लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। सतपाल सत्ती अपने आरोपों को साबित करें अन्यथा प्रदेश के लोगों को झूठ बोलने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भाजपा हमेशा ही झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की अपनी डफली अपना राग छिड़ा हुआ है। प्रदेश में समय से पूर्व चुनाव का राग अलापने वाली भाजपा को 2017 के चुनावों में भी मुंह की खानी पड़ेगी।

कांग्रेस के इन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा के नेताओं द्वारा जो षड़यंत्र रचे गए उसका प्रदेश के लोग चुनावों में उसे मुंह तोड़ जबाव देंगे। उन्होंने ऊना में आयोजित भाजपा कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस के खिलाफ पारित राजनैतिक प्रस्ताव को केवल शगूफा करार देते हुए कहा है कि किस प्रकार के प्रस्ताव भाजपा को अपने मन को खुश रखने का मसौदा हो सकता है, जबकि न तो प्रदेश सरकार का और न ही लोगों को ऐसे प्रस्ताव से लेना-देना। उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती अपने नेताओं को खुश करने के लिए कोई भी प्रस्ताव पारित करें इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रदेश के लोग कांग्रेस सरकार के खिलाफ चार्जशीट को कांग्रेस नेताओं ने कोरी बकवास करार देते हुए कहा है कि कोई भी आरोप टॉंय-टॉंय फिस होगा। प्रदेश सरकार झूठ व वेबुनियाद आरोपों से घबराने वाली नहीं। कांग्रेस के हर दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जबाव देगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *