हिमाचल: सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष

पाकिस्तान भारत का छोटा भाई है, कौल सिंह का यह बयान निंदाजनक : सत्ती

जब-जब फ़ौज के मान-सम्मान पर आंच पहुंचेगी, तब-तब भाजपा चुप नहीं बैठेगी : बीजेपी

शिमला : भाजपा जिला शिमला ने सीटीओ पर देश विरोधियों ताकतों के खिलाफ ज़िला अध्यक्ष संजय सूद की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। इस धरने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक सुरेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, गणेश दत्त, कोषाध्यक्ष कपिल सूद, बिमला कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा प्रदेश सरकार के लिए यह शर्म की बात है कि उनके मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान भारत का छोटा भाई है। उनसे सत्ती ने पूछा कि पाकिस्तान जाकर देखो की उधर क्या हाल है और वो लोग भारत के प्रति क्या विचार रखते हैं। कौल सिंह का बयान निंदाजनक है। सत्ती ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने जिस प्रकार से भारतीय सेना पर सवाल उठाए है सीधा सीधा यह दिखाता है कि यह दोनों नेता देशद्रोही है, पूरा देश और पूरी दुनिया भारत की सेना के साथ खड़ी है तो यह नेता अपनी राजनीती चमकाने में लगे हैं। केजरीवाल को जनता ने लहर के चलते चुना और आज वो पछता रहे हैं और दूसरी बार के लिए केजरीवाल का दिल्ली से सफाया होना निश्चित है।

उन्होंने कहा कि संजय निरुपम को कांग्रेस बचने की कोशिश कर रहा है और अपना पल्ला छुड़ाने की कोशिश कर रही है, कांग्रेस को संजय को इस प्रकार के बयान के लिए पार्टी से निष्काषित करना चाहिए। केजरीवाल और संजय को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को जोड़ने का काम किया है ना कि भारत को तोड़ने का काम किया है। भारत के ऊपर किसी भी प्रकार के खतरे को मंडराने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री मोदी आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का दृढ़ निश्चय से काम कर रहे हैं और अभी तो यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत है जब तक आतंकवाद को खत्म नहीं कर देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेगी केंद्रीय सरकार।

उन्होंने कहा कि जब-जब फ़ौज के मान-सम्मान पर आंच पहुंचेगी तब-तब भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी, भाजपा देश की फौज के साथ है और उनकी दी गई किसी भी क़ुरबानी को खाली नहीं जाने देगी। इस धरने में ज़िला महामंत्री विजय परमार, शिमला मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कश्यप, रणदीप कंवर, अमर सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष पारुल शर्मा, कुसुम ठाकुर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शुभ महाजन, वीणा ठाकुर, किरण बावा, डॉ सतिन्द्र मिन्हास, प्यार सिंह कंवर, मोहन सिंह, हरीश राणा, सुशील कुमार, परीक्षित शर्मा, मनसिमरन सिंह, जितेंद्र ठाकुर, अभिमन्यु भागड़ा, श्रवण शर्मा, गौरव कश्यप, जसविंद्र सिंह, जगजीत राजा, बिलाल शाह, बृजमोहन शर्मा, राजीव सूद, संजीव ठाकुर, अनिल कौंडल, अनूप वैद, राजेश शारदा, ममता गुप्ता, सोनिया, संजय कालिया, बॉबी बंसल, हेमलता, विवेक मोहन, लक्ष्मी, टिक्कू ठाकुर, गौरव शर्मा और काफी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *