बीजेपी (कल)6 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी धरना प्रदर्शन

शिमला: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राईक को लेकर जो कुछ अवसरवादी नेता ब्यान दे रहे है भाजपा उसकी कड़े शब्दों निन्दा करती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेस नेता संजय निरूपम के भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए ब्यानों ने भारतीय सेना के मनोबल को गिराने का कार्य किया है और आतंकवादियों का साथ देकर सेना की इस कारवाई पर प्रश्नचिन्ह लगाने का कार्य किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाले इन नेताओ के खिलाफ तथा भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कल 6.10.2016 को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *