नाहन शहर केे आस पास के क्षेत्र में 11 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड की नवनियुक्त कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) कुमद सिंह ने संभाला कार्यभार

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड की नवनियुक्त कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) कुमद सिंह

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड की नवनियुक्त कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) कुमद सिंह

शिमला: हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड की नवनियुक्त कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) कुमद सिंह ने बोर्ड लिमिटेड मुख्यालय विद्युत भवन कुमार हाऊस में आज अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह भूमि अधिग्रहण अधिकारी (एन.एच.पी.सी.) सैंज के पद पर कार्य कर रही थीं। कुमद सिंह के पास कई उपलब्धियां हैं। वह पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से भूगोल-शास्त्र में एम.ए. और जे.एन.यू. न्यू दिल्ली से जनसंख्या अध्ययन में एम.फिल हैं। वर्ष 2014-15 में उन्होंने सामाजिक अध्ययन के अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, द हेगयू, नीदरलैंड से सार्वजनिक नीति एवं प्रबन्धन में मास्टर्ज डिग्री हासिल की है।

2001 बैच की हिमाचल प्रशासनिक सेवा की अधिकारी कुमद सिंह को एक अच्छे प्रशासक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों जैसे सह आयुक्त (विकास) एवं बी.डी.ओ. सलूणी जिला चम्बा, एस.डी.ओ. (सिविल) केलांग जिला लाहौल एवं स्पीति, परियोजना अधिकारी आई.टी.डी.पी. केलांग जिला लाहौल एवं स्पीति, सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू, डी.टी.डी.ओ. मनाली, सह आयुक्त कुल्लू, सह आयुक्त बिलासपुर, एस.डी.ओ. (सिविल) धर्मशाला और एस.डी.ओ. (सिविल) हमीरपुर के पदों पर कार्य किया है। स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड की पहली महिला कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) कुमद सिंह, जिला कांगड़ा से सम्बन्ध रखती हैं।

अपना पदभार संभालने के बाद कुमद सिंह ने बोर्ड लिमिटेड मुख्यालय कुमार हाऊस में बिजली बोर्ड लिमिटेड के सचिवालय स्थित उच्च अधिकारियों के साथ एक आम बैठक की। बैठक में  कुमद सिंह ने बिजली बोर्ड लिमिटेड के कार्यों में समय निर्धारित लक्ष्य अपनाकर इन्हें लक्षित समय अवधि में पूरा करने पर बल दिया।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *