प्रदेश में वन क्षेत्र को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर इको क्लब स्कूल व कॉलेजों द्वारा पौधारोपण अभियान : कुनाल सत्यार्थी

  • एक दिन में लगाए जाएंगे 3 हजार स्कूल, कॉलेजों मे डेढ़ लाख पौधे
  • 12 अगस्त को किया जाएगा वृक्षारोपण अभियान आयोजित
  • 250 इको क्लब हर जिले में राष्ट्रीय ग्रीन क्रॉप्स के अंतर्गत किए गए हैं स्थापित
  • जिला विज्ञान निरीक्षण, जिला साईंस सुपरवाइजर, इको क्लब इनर्चाजों के साथ मिलकर वृक्षारोपण के लिए जगह करेंगे निर्धारित
  • वन विभाग के क्षेत्र कर्मचारी इस अभियान को बढ़ाएंगे आगे
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर इको क्लब स्कूल व कॉलेजों द्वारा पौधारोपण अभियान : कुनाल सत्यार्थी

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर इको क्लब स्कूल व कॉलेजों द्वारा पौधारोपण अभियान : कुनाल सत्यार्थी

शिमला: एक दिन में 3 हजार स्कूल, कॉलेजों मे डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे। राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण, परिषद हिमाचल प्रदेश प्रमुख ऐजेंसी के तौर पर हिमाचल प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों में 3 हजार इको क्लब स्थापित किए हैं। 250 इको क्लब हर जिले में राष्ट्रीय ग्रीन क्रॉप्स के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं जो कि पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, भारत सरकार द्वारा निनिधबद्ध है। यह जानकारी कुनाल सत्यार्थी संयुक्त सदस्य, सचिव जैव विविधता बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण हिमाचल प्रदेश राज्य में बड़े पैमाने पर एक दिवसीय वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर रहा है और सभी इको क्लब इस अभियान में सक्रियता से भाग लेंगे। इस अभियान का उद्देश्य सभी इको क्लबों में हरियाली का संदेश पहुंचाना है। सभी छात्र पर्यावरण-बचाओं-वृक्ष लगाओं संदेश का प्रचार करेंगे। यह वृक्षारोपण अभियान 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों जैसे वन विभाग, जिला प्रशासन शिक्षा विभाग के जिला स्तर के सभी उप निदेशक इसमें सक्रियता से सम्मिलित होंगे। इस दिवस पर हर इको क्लब 50 पौधे स्कूल के प्रंगण या आसपास के इलाकों में लगाया जाएगा। जिला विज्ञान निरीक्षण, जिला साईंस सुपरवाइजर, इको क्लब इनर्चाजों के साथ मिलकर वृक्षारोपण के लिए जगह निर्धारित करेंगे तथा अपने-अपने इको क्लब के लिए पौधे एकत्रित करेंगे। वन विभाग के क्षेत्र कर्मचारी इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान परिणाम स्वरूप पूरे राज्य के 3 हजार स्कूलों, कॉलेजों में एक दिन डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे। राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद हिमाचल प्रदेश उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा शिमला के साथ मिलकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शोघी में राज्य स्तर पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित करेगा। डा. राकेश शर्मा सचिव शिक्षा, हिमाचल प्रदेश सरकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शोघी विद्यालय के प्रागंण में पौधा लगाकर समारोह का उदघाटन करेंगे। सभी जिला मुख्यालयों में उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा जिला स्तरीय स्तरीय वृक्षारोपण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *