अतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला सम्पन्न, शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री ने किया चंबा अस्पताल के नये खंड का लोकार्पण
  • चंबा शहर के लिए जलापूर्ति योजना को बदलने की रखी आधारशिला
अतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला सम्पन्न, शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

अतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला सम्पन्न, शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

शिमला: चंबा का सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला

मुख्यमंत्री ने किया चंबा अस्पताल के नये खंड का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया चंबा अस्पताल के नये खंड का लोकार्पण

आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मिंजर बांधी गई। मुख्यमंत्री ने रंगीन पगड़ी में सुसज्जित होकर ऐतिहासिक मेले की पारम्परिक शोभा यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, हि.प्र.राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सचिव आशा कुमारी, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुरिन्द्र भारद्वाज, हि.प्र. कांग्रेस समिति के सचिव पवन नैय्यर, जिला परिषद के अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, नगर परिषद चम्बा की अध्यक्षा नीलम नैय्यर सहित शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, हि.प्र.राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सचिव आशा कुमारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी  रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, हि.प्र.राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सचिव आशा कुमारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी रहे उपस्थित

शोभा यात्रा अखंड चंडी महल से आरम्भ हुई और मुख्य बाजार से होकर गुजरी जहां पारम्परिक रंग-बिरंगे परिधानों में सुसज्जित होकर जिला भर से आए हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

शोभा यात्रा का नेतृत्व शहर के प्रमुख देवता भगवान रघुवीर ने किया जिन्हें, सुंदर ढंग से सजाई गई पालकी में स्थानीय देवी देवताओं की प्रतीक छड़ियों सहित शोभा यात्रा में ले जाया गया। जिला तथा अन्य पड़ौसी राज्यों के लोग इस भव्य शोभा यात्रा के दर्शन के लिए सड़क के दोनों ओर पंक्तियों में उमड़ पड़ेे। अंततः शोभायात्रा मिंजरी बाग में संपन्न हुई जहां पारम्परिक ‘कुजड़ी मल्हार’ का गायन किया गया तथा मुख्यमंत्री ने रावी नदी में मिंजर एवं नारियल का विसर्जन किया।

वीरभद्र सिंह ने ऐतिहासिक चैगान में पुरूषों एवं महिलाओं की पारम्परिक छिंज (कुश्ती) के समापन समारोह की अध्यक्षता भी की तथा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। यह पहला मौका था जब मिंजर के दौरान बाहरी राज्यों से महिलाओं ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। चम्बा चैगान में भरमौर क्षेत्र का प्रसिद्ध डांडरस नृत्य (जनजातीय नृत्य) भी प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा में 10.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 अतिरिक्त बिस्तरों के नये खण्ड का लोकार्पण किया।

उन्होंने भनेरा-कोलका सड़क पर रठियार खड्ड पर 2.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्टील ट्रस्ट पुल का लोकार्पण

चंबा शहर के लिए जलापूर्ति योजना को बदलने की रखी आधारशिला

चंबा शहर के लिए जलापूर्ति योजना को बदलने की रखी आधारशिला

किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सुंगल में 1.46 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई जलापूर्ति योजना सुंगल का लोकार्पण भी किया, जो नौण, कोह तथा सुंगल गांवों के अतिरिक्त साथ लगत बस्तियों को लाभान्वित करेगी।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सरू में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले डाईट छात्रावास की आधारशिला रखी। उन्होंने 3.62 करोड़ रुपये की लागत से चम्बा की पुरानी जलापूर्ति योजना को बदलने की आधारशिला भी रखी। उन्होंने ‘एक जिला एक पुलिस स्टेशन परियोजना’ के द्वितीय चरण की शुरूआत की जिसके लिए चंबा सदर पुलिस स्टेशन का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री ने परियोजना के प्रथम चरण का क्षेत्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला धर्मशाला में मार्च, 2013 में शुभारम्भ किया था।

इसके पश्चात, देर सांय वीरभद्र सिंह ने विभिन्न विभागों तथा स्वयं सेवी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की सांस्कृति संध्या की अध्यक्षता भी की। उपायुक्त एवं मिंजर मेला समिति के अध्यक्ष सुदेश मोक्टा ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिंजर मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *