अमेरिकी : हिलेरी क्लिंटन ने रचा इतिहास, बनी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने वाली पहली महिला

अमेरिका : हिलेरी क्लिंटन ने रचा इतिहास, बनी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने वाली पहली महिला

फिलाडेल्फिया। अमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने देश की सबसे बड़ी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनकर इतिहास रचा है। अमेरिकी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी महिला ने इतबी बड़ी पार्टी का नेतृत्व किया है। हिलेरी ने फिलाडेल्फिया में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में पार्टी के कुल 4764 मत पाकर बहुमत हासिल कर लिया। हिलेरी के प्रतिद्वंदी सैंडर्स ने हिलेरी के नाम का प्रस्ताव दिया। इस तरह उन्होंने गहरे मतभेदों से जूझ रही पार्टी के लिए एकता का अहम संदेश दिया।

सरह ही सैंडर्स ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पार्टी उम्मीवार के तौर पर हिलेरी के सर्वसम्मत नामांकन का रास्ता साफ करने के लिए नियमों के निलंबन की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं प्रस्ताव रखता हूं कि हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार नामांकित किया जाए। कुछ ही क्षणों बाद, डेमोक्रेटिक डेलीगेट्स ने हिलेरी को पार्टी उम्मीदवार के तौर पर नामित किया जो अब रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी टक्कर देंगी। हिलेरी ने कहा कि यह पल हर उस छोटी लड़की के लिए है, जो बड़े सपने देखती है। हमने इतिहास रच दिया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि हम एकजुट होकर और मजबूत होंगे। सीनेट में चयनित हुई पहली डेमोक्रेटिक महिला एवं शक्तिशाली सीनेट कमेटी ऑन एप्रोप्रिएशंस की पहली महिला अध्यक्ष बारबरा ए मिकुलस्की ने हिलेरी के नामांकन का प्रस्ताव रखा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *