प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने चम्बा में कार्यशाला के द्वारा जैवविविधता के महत्व व योगदान बारे करवाया अवगत

  •  प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने चम्बा में कार्यशाला के द्वारा जैवविविधता के महत्व व योगदान बारे करवाया अवगत

    प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने चम्बा में कार्यशाला के द्वारा जैवविविधता के महत्व व योगदान बारे करवाया अवगत

     प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने चम्बा में की अभिगम्यता और हितलाभ सहभाजन प्रावधानों पर संकेद्रित सहित कार्यन्वयन को सुदृढ करना बारे एक दिवसीय प्रशिक्षण शिक्षा का आयोजित

  • वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कार्यक्रम में की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत
  • लगभग 300 प्रतिभागियो ने लिया जैव विविधता अधिनियम 2002 तथा जैव विविधता नियम बारे प्रशिक्षण
  • संयुक्त सदस्य सचिव कुनाल सत्यार्थी प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने करवाया हितधारक प्रतिभागियों को कार्यशाला के उद्देश्य बारे व अर्न्तराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के महत्व के बारे मे अवगत
  • कुनाल सत्यार्थी ने जैव विविधता अधिनियम 2002 और नियम पंचायती राज के प्रतिनिधयों के प्रशिक्षण की आवश्यकता बारे दी जानकारी
  • निर्देशक पर्यावारण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं सदस्य सचिव अजय कुमार लाल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने अर्न्तराष्ट्रीय जैव विविधता के महत्व के बारे मे की विस्तृत जानकारी प्रदान
  • अजय कुमार लाल ने की प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश मे जैव विविधता अधिनियम 2002 कार्यन्वयन हेतु की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान
  • वन मंत्री ने की हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड द्वारा किये जा रहे किये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना

 

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कार्यक्रम में की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कार्यक्रम में की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत

शिमला: हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने आज चम्बा जिला के जैव विविधता हितधारको क्रमशः जिला परिषद, पंचायत परिषद सदस्यो, समस्त ग्राम पंचायत प्रधानों तथा हितधारको विभागों क्रमशः वन, मत्स्य, वानकी, कृषि, पशुपालन विभागों के अधिकारियो को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला जैव विविधता अधिनियम और नियमों का इसकी अभिगम्यता और हितलाभ सहभाजन प्रावधानों पर संकेद्रित सहित कार्यन्वयन को सुदृढ करना बारे एक दिवसीय प्रशिक्षण शिक्षा का आयोजन चम्बा में किया।

लगभग 300 प्रतिभागियो ने जैव विविधता अधिनियम 2002 तथा जैव विविधता नियम बारे प्रशिक्षण लिया। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के मुख्य अतिथि थे। कुनाल सत्यार्थी संयुक्त सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने मुख्य अतिथि तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा हितधारक प्रतिभागियों का कार्यशाला के उद्देश्य बारे तथा अर्न्तराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के महत्व के बारे मे अवगत करवाया तथा जैव विविधता अधिनियम 2002 और नियम पंचायती राज के प्रतिनिधयों के प्रशिक्षण आवश्यकता बारे जानकारी दी। अजय कुमार लाल निर्देशक पर्यावारण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने अर्न्तराष्ट्रीय जैव विविधता के महत्व के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश मे जैव विविधता अधिनियम 2002 कार्यन्वयन हेतु की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की। डी. आर. कौशल अरण्यपाल चम्बा ने विशेष भाषण दिया। उन्होनें प्रतिभागियों को चम्बा जिले के जैविक संसाधनो के संरक्षण व सतत् उपयोग हेतु स्थानीय ईकाई स्तर पर विकास विभागों विशेषकर वन विभाग के साथ मिल-जुल कर कार्य करने का आहवाहन किया जिससे चम्बा जिले की सुख समृद्वि व भविष्य उज्जवल रहे।

मुख्य अतिथि वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने अपने भाषण मे हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड द्वारा किये जा रहे क्रियाकलापों तथा चम्बा जिले जैव विविधता अधिनियम, 2002 कार्यन्वयन को मार्गदर्शन के तौर पर चयन करने के लिये सराहना की। अमित भरमौरी जिलापरिषद सदस्य चम्बा नें अपने संबोधन में जैविक विविधता अधिनियम कार्यन्वयन की आवश्यकता, जैविक संसाधनो के संरक्षण, सतत् उपयोग तथा जैविक संसाधनो के उपयोग व जैविक संसाधनो पर आधारित पारम्परिक ज्ञान से होने वाले लाभ आवंटन स्थानीय ईकाई स्तर पर जैव विविधता अधिनियम एवं नियम के अनुरुप प्रदेश की खुशहाली एवं भविष्य स्वावलम्बन के लिए की जा सके।

उद्घाटन स्तर के पश्चात दो तकनीकी स्तर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण हेतु आयोजन किया गया। अजय कुमार

लगभग 300 प्रतिभागियो ने लिया जैव विविधता अधिनियम 2002 तथा जैव विविधता नियम बारे प्रशिक्षण

लगभग 300 प्रतिभागियो ने लिया जैव विविधता अधिनियम 2002 तथा जैव विविधता नियम बारे प्रशिक्षण

लाल सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने प्रतिभागियों को जैव विविधता, जैव विविधता का महत्वपूर्ण मुद्दों स्तत उपयोग बारे जानकारी प्रदान की। कुनाल सत्यार्थी संयुक्त सदस्य, सचिव जैव विविधता बोर्ड ने प्रतिभागियों का जैव विविधता अधिनियम 2002 तथा जैव विविधता नियम 2004 तथा इसके कार्यन्वयन से जैविक संसाधनो का संरक्षण सतत् उपयोग व इस पर आधारित विभिन्न पारंम्परिक ज्ञान स्थानीय स्तर पर लाभ आवंटन हेतु कैसे किया जा सकता है बारे भाषण दिया।

डा. पंकज शर्मा और डा. दुष्यन्त शर्मा, साइंटिफिक हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रतिभागियों को जैव विविधता प्रबन्धन समितियों के गठन बारे तथा जैविक दस्तावेज स्थानीय ईकाई स्तर पर तैयार करने बारे जानकारी प्रदान की।

जैव विविधता पर राजकीय उच्च विद्यालय काडेड जिला चम्बा द्वारा प्रतिभागियों को प्रस्तुति प्रदान की गई विस्तृत चर्चा प्रतिभागियो के साथ की गई तथा हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा उचित जबाव दिये गये। चम्बा जिले के सभी पंचायत प्रधानों को अपनी अपनी पंचायत में जैव विविधता प्रबन्धन समिति गठन के लिए काम राज कायथ, प्रमुख वैज्ञानिक अधिकारी ने जैव विविधता बोर्ड की ओर से आग्रह किया और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *