कुमार हाऊस में किया स्वच्छता अभियान का आयोजन : अनुराग पराशर

 बोर्ड मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कुमार हाउस प्रांगण में सफाई अभियान

बोर्ड मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कुमार हाउस प्रांगण में सफाई अभियान

शिमला: हिमाचल प्रदेश स्टेट बिजली बोर्ड लिमिटेड मुख्यालय कुमार हाऊस में आज राज्य स्तरीय पूर्व मानसून स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए बिजली बोर्ड लिमिटेड के उप निदेशक (लोक सम्पर्क) अनुराग पराशर ने बताया कि बोर्ड मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कुमार हाउस प्रांगण में सफाई अभियान की शुरूआत की गई, जिसमें स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

सफाई अभियान में विद्युत बोर्ड मुख्यालय परिसर की सभी इकाईयों की सफाई की गई और कूड़ा एकत्रित कर कचरे डिब्बों में डाला। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा आज राज्य स्तरीय पूर्व मानसून स्वच्छता अभियान को मनाने का निर्णय लिया गया था और इस आशय का पत्र मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार वी. सी. फारका द्वारा सभी विभागों को जारी किया गया था। स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड मुख्यालय परिसर कुमार हाऊस में इस अभियान को नगर निगम शिमला की सहायता से मनाया गया, जिसमें नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारियों ने भी भाग लिया। एकत्रित कूड़े को नगर निगम शिमला द्वारा उपलब्ध की गई कूड़ा गाड़ी में इकटठा कर उपयुक्त स्थान को भेजा गया। इस अभियान को बोर्ड मुख्यालय सहित बोर्ड के समस्त कार्यालयों में जारी रखा जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *