स्वच्छता के लिए व्यक्तिगत सजगता आवश्यकः उपायुक्त

शिमला: स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है, इसकी पूर्ति के लिए व्यक्तिगत सजगता आवश्यक है। उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में मानसून पूर्व स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करने से पूर्व परिसर में कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

ठाकुर ने बताया कि पूर्व में भी परिसर कर्मचारियों द्वारा सामाजिक कार्यों में दायित्व का निर्वहन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विभिन्न सामाजिक कार्यों का उपायुक्त कार्यालय द्वारा भविष्य में भी नियमित रूप से किया जाएगा। यह अभियान प्रातः 7 बजे आरम्भ हुआ। इस स्वच्छता अभियान में उपायुक्त कार्यालय व परिसर के अन्य कार्यालयों के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वेच्छा से भाग लेकर परिसर की साफ-सफाई की।

यह अभियान जिला के सभी विकास खंडों, पंचायतों, अन्य सरकारी संस्थानों में भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। अभियान में स्वयंसेवी संगठनो, महिला मंडलों, युवक मंडलों और अन्य संगठनों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता व इस स्वेच्छिक कार्य में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *