हि.प्र. जैव विविधता बोर्ड ने किया कुल्लू में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

  • कार्यशाला में जैव विविधता अधिनियम और नियमों का जैव विविधता हितधारकों जिला परिषद, पंचायत परिषद सदस्यों, समस्त ग्राम पंचायत प्रधानों तथा हितधारकों वन, मत्स्य, वानकी, कृषि, पशुपालन विभागों के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
  • कार्यशाला में 300 प्रतिभागियों ने की जैव विविधता अधिनियम 2002 तथा जैव विविधता नियम के बारे में जानकारी हासिल
  • उपायुक्त कुल्लू हंसराज चौहान ने की प्रशिक्षण कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत
  • कुणाल सत्यार्थी संयुक्त सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने किया मुख्यातिथि तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत
  • कुणाल सत्यार्थी ने करवाया हितधारक प्रतिभागियों का कार्यशाला के उद्देश्य बारे तथा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के महत्व के बारे में अवगत
  • अजय कुमार लाल निदेशक पर्यावारण विज्ञान एवं प्रौधोगिकी एवं सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने प्रदेश में जैव विविधता अधिनियम 2002 कार्यन्वयन हेतु की जा रही गतिविधियों की जानकारी से प्रतिभागियों को कराया अवगत
  • वीएल नेगी अरण्यपाल कुल्लू ने प्रतिभागियों को कुल्लू जिले के जैविक संसाधनों के संरक्षण व सतत उपयोग के लिए स्थानीय इकाई स्तर पर विकास विभागों विशेषकर वन विभाग के साथ मिलजुल कर कार्य करने का किया आहवान

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड द्वारा बुधवार को कुल्लू के देवसदन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जैव विविधता हितधारकों जिला परिषद, पंचायत परिषद सदस्यों, समस्त ग्राम पंचायत प्रधानों तथा हितधारको वन, मत्स्य, वानकी, कृषि, पशुपालन विभागों के अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में जैव विविधता अधिनियम और नियमों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में 300 प्रतिभागियों ने जैव विविधता अधिनियम 2002 तथा जैव विविधता नियम के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू हंसराज चौहान ने प्रशिक्षण कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुणाल सत्यार्थी संयुक्त सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने मुख्यातिथि व सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा हितधारक प्रतिभागियों का कार्यशाला के उद्देश्य बारे तथा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के महत्व के बारे में अवगत करवाया।

उन्होंने जैव विविधता अधिनियम 2002 और नियम पंचायती राज के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी। कुनाल ने प्रतिभागियो का जैव विविधता अधिनियम 2002 तथा जैव विविधता नियम 2004 तथा इसके कार्यन्वयन से जैविक संसाधनो का संरक्षण स्तत उपयोग व इस पर अधारित विभिन्न पारंम्परिक ज्ञान स्थानिय स्तर पर लाभ आवंटन हेतु कैसे किया जा सकता है के बारे में अवगत कराया। अजय कुमार लाल पर्यावारण विज्ञान एवं प्रौधोगिकी एवं सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने अन्तरराष्ट्रीय जैव विवधता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश मे जैव विविधता अधिनियम 2002 कार्यन्वयन हेतु की जा रही गतिविधयों की जानकारी प्रतिभागियो को प्रदान की। उन्होंने  प्रतिभागियो को जैव विविधता, जैव विविधता का महत्वपूर्ण मुद्दों स्तत उपयोग बारे में जानकारी प्रदान की। वीएल नेगी अरण्यपाल कुल्लू ने अपने संबोधित में प्रतिभागियों को कुल्लू जिले के जैविक संसाधनों के संरक्षण व सतत उपयोग के लिए स्थानीय इकाई स्तर पर विकास विभागों विशेषकर वन विभाग के साथ मिलजुल कर कार्य करने का आहवान किया। जिससे कुल्लू जिले की सुख समृद्धि व भविष्य उज्जवल रहे। 

हंस राज चैहान जिलाधीश कुल्लू ने इस अवसर पर  जैविक विविधता अधिनिम कार्यन्वयन की आवश्यकता जैविक संसाधनो के संरक्षण, सतत उपयोग तथा जैविक संसाधनो के उपयोग व जैविक संसाधनो पर आधारित पारम्परिक ज्ञान से होने वाले लाभ आवंटन स्थानिय ईकाई स्तर पर जैव विविधता अधिनियम एवं नियम के अनुरुप प्रदेश की खुशहाली एवं भविष्य स्वावलम्बन के लिए की बात कही।  उद्घाटन स्तर के पश्चात दो तकनीकी स्तर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियो के प्रशिक्षण हेतु आयोजन किया गया। डा. डी. आर. नारा पुर्व प्रमुख हर्वल गार्डन जोगिन्द्रगर ने औषधीय पौधों के बारे में जानकारी प्रदान की। डा. पंकज शर्मा और डा. दश्यन्त शर्मा, सायनटिफिक हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रतिभागियो को जैव विविधता प्रवन्धन समितियो के गठन बारे तथा जैविक दस्तावेत स्थानिय ईकाई स्तर पर तैयार करने बारे में जानकारी दी जैव विविधता पर राजकीय उच्च विधालय वजौरा व कुल्लू द्वारा प्रतिभागियों को प्रस्तुति प्रदान की गई विस्तृत चर्चा प्रतिभागियो के साथ की गई तथा हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा उचित जवाब दिये गये। कुल्लू जिले के सभी पंचायत प्रधानों को अपनी अपनी पंचायत मे जैव विविधता प्रबन्धन समिति गठन के लिए काम राज कायथ, प्रमुख वैज्ञानिक अधिकारी ने जैव विविध बोर्ड की ओर से आग्रह किया और सभी प्रतिभागियो का धन्यवाद किया।​ नीरज चड्डा वन मंडल अधिकारी कुल्लू ने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी मुहैया करवाई, और सभी से पर्यावरण और जंगलों को संजोए रखने का आग्रह किया। जैव विविधता पर राजकीय उच्च विद्यालय बजौरा व कुल्लू के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *