घर के दरवाजे से पॉजीटिव और नेगेटिव एनर्जी करती है प्रवेश

दरवाजे के वास्तु दोष को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय

  • घर के दरवाजे से आवाज आती है तो रखें ये ख्याल

  •  दरवाजे के वास्तु दोष को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय दरवाजे पर कोई शुभ चिन्ह लगा दिया जाए

  • वास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र

घर में रहने वाले लोगों का भाग्य कितना अच्छा है या होगा और वे अपने जीवन में कितनी उपलब्धियां हासिल करेंगे यह काफी हद तक घर के दरवाजों पर निर्भर करता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जो हमारे भाग्य को बदलने में मदद करते हैं। वास्तु के अनुसार दरवाजों से पॉजीटिव और नेगेटिव दोनों प्रकार की एनर्जी प्रवेश करती है। यदि दरवाजे में वास्तु दोष होंगे तो नेगेटिव एनर्जी घर में ज्यादा प्रभाव डालती है और पॉजीटिव इफेक्ट को कम करती है।

वास्तु शास्त्र में दरवाजों पर विशेष ध्यान दिया गया है और दरवाजे से संबंधित कई उपयोगी टिप्स दिए गए हैं। इसके अनुसार यदि दरवाजा बंद करने या खोलने पर किसी भी प्रकार की आवाज आती है तो यह शुभ नहीं होता है। ऐसा होने पर घर के सदस्यों को मानसिक तनाव तो झेलना पड़ता है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी सक्रिय हो जाती है। घर में धन के प्रवाह पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से दरवाजा बंद करते और खोलते समय आवाज नहीं आनी चाहिए। साथ ही दरवाजा अंदर की ओर खुलना चाहिए,शुभ रहता है। दरवाजे के वास्तु दोष को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि इस पर कोई शुभ चिन्ह लगा दिया जाए। शुभ चिन्ह जैसे गणेशजी का चित्र, स्वास्तिक, ऊँ आदि बनवाए जा सकते हैं। ऐसा करने पर कुछ समय में घर के सभी सदस्यों के भाग्य को बल मिलेगा और समस्याएं दूर होंगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *