हिमाचल: सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष

चुनाव परिणामो के पश्चात कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू : सत्ती

शिमला: नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश में हुए स्थानीय निकायों के चुनाव/उप-चुनावो में भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होनें कहा कि इन चुनाव परिणामो के पश्चात कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों के क्षेत्र में मिली इस जीत से पूरी तरह से सिद्ध हो गया है कि लोगों का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है और विकल्प के रूप में भाजपा के प्रति विश्वास जताया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला परिषद की 10 सीटों में से 7, पांगी में बी0डी0सी0, लाहौल-स्पिति व अन्य स्थानो में मिली जीत भाजपा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। पिछले दो सालों में केन्द्र की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए जो कार्य किए हैं उससे जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है और वहीं कांग्रेस अपने भ्रष्ट शासन और चुनावी वायदों को पूरा न करने और अपने झूठ द्वारा लोगों को गुमराह करने की वजह से लोगों की नजरों से उतर चुकी है। मुख्यमंत्री अपने भ्रष्ट कृत्यों की वजह से अदालतों व जांच ऐजन्सियों के चक्कर काट रहे है। जिसकी वजह से वह प्रदेश की जनता को समय नहीं दे पा रहे हैं। यही वजह है कि जनता का इस सरकार से मोह भंग हो गया है। पिछले साढ़े तीन सालों में कांग्रेस का पतन जिस तेजी से हुआ है वह अचंभित कर देने वाला है। कांग्रेस को अब तथ्यों को स्वीकार करते हुए प्रदेश की सत्ता से हट जाना चाहिए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *