अब केएनएच अस्पताल में नवजात शिशुओं को मिलेंगे निःशुल्क वस्त्र

  • नवजात शिशुओं के लिए शिशु परिधान केंद्र का शुभारंभ
  • वस्त्र प्रदान करने के लिए इच्छुक व्यक्ति कमला नेहरू अस्पताल में कर सकते हैं सम्पर्क : प्रतिभा सिंह
  • कमला नेहरू अस्पताल में शिशु परिधान केंद्र के खुलने से गरीब व जरूरतमंद शिशुओं को होंगे मुफ्त वस्त्र उपलब्ध : डॉ. एलएस चौधरी
  • : शिशु परिधान केंद्र के लिए केवल नए वस्त्र ही किए जाएंगे स्वीकार 
नवजात शिशुओं के लिए शिशु परिधान केंद्र का शुभारंभ

नवजात शिशुओं के लिए शिशु परिधान केंद्र का शुभारंभ

वस्त्र प्रदान करने के लिए इच्छुक व्यक्ति कमला नेहरू अस्पताल में कर सकते हैं सम्पर्क : प्रतिभा सिंह

वस्त्र प्रदान करने के लिए इच्छुक व्यक्ति कमला नेहरू अस्पताल में कर सकते हैं सम्पर्क : प्रतिभा सिंह

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य रैडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने आज कमला नेहरू अस्पताल में शिशु नव परिधान भंडार केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र में शिशुओं को निःशुल्क वस्त्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर महापौर नगर निगम संजय चौहान, उप महापौर टिकेंद्र पंवर, नगर निगम शिमला के पार्षद, आयुक्त नगर निगम, पंकज राय, चिकित्सा अधीक्षक एल.एस. चौधरी, विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता पॉल, गाईनिकॉलोजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. सुभाष चौहान, मैट्रन सत्या दीक्षित, वार्ड सिस्टर, कुसुम जसरोटिया, जिला रैडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा तथा रोटरी क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल में शिशु वस्त्र भंडार केंद्र के खुलने से जरूरतमंद नवजात शिशुओं को अस्पताल में नवीन वस्त्रों की सुविधा प्राप्त होगी। वस्त्र प्रदान करने के लिए इच्छुक व्यक्ति कमला नेहरू अस्पताल में सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों द्वारा 100 नवीन वस्त्रों के सैट तथा 25 सैट रोटरी क्लब द्वारा प्रदान करने में पहल करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि मानव सेवा की इस पुनीत पहल के लिए नगर निगम, रोटरी क्लब, जिला रैडक्रॉस सोसायटी तथा कमला नेहरू अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ का संयुक्त प्रयास सराहनीय है।

 शिशु परिधान केंद्र के लिए केवल नए वस्त्र ही किए जाएंगे स्वीकार : डॉ. एलएस चौधरी

शिशु परिधान केंद्र के लिए केवल नए वस्त्र ही किए जाएंगे स्वीकार : डॉ. एलएस चौधरी

डॉ. एलएस चौधरी, विभागाध्यक्ष शिशु ने बताया कि अस्पतालों में गरीब, नवजात शिशुओं के लिए वस्त्र उपलब्ध न होने से अभिभावक व चिकित्सकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब कमला नेहरू अस्पताल में इस केंद्र के खुलने से गरीब व जरूरतमंद शिशुओं को मुफ्त वस्त्र उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इस शिशु परिधान केंद्र के लिए केवल नए वस्त्र ही स्वीकार किए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *